आरोपी ‘अराजकता’ फैलाना चाहते थे

पुलिस ने जांच के बाद कहा कि आरोपी ललित झा, मनोरंजन डी, सागर शर्मा, अमोल शिंदे, नीलम आजाद, अराजकता फैलाना चाहते थे। गिरफ्तारी के बाद पुलिस को संसद में प्रवेश करने की बड़ी योजना का पता चला जिसकी साजिश महीनों से रची गई

 

संसद कीसु रक्षा उल्लंघन के मास्टरमाइंड ललित झा ने जयपुर जाते समय अपना फोन नष्ट कर दिया। पुलिस ने जांच के बाद कहा कि आरोपी ललित झा, मनोरंजन डी, सागर शर्मा, अमोल शिंदे, नीलम आजाद, अराजकता फैलाना चाहते थे। गिरफ्तारी के बाद पुलिस को संसद में प्रवेश करने की बड़ी योजना का पता चला जिसकी साजिश महीनों से रची गई थी। दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को ललित झा को अदालत में पेश किया। मौके पर गिरफ्तार किए गए सागर, मनोरंजन, नीलम और अमोल पर यूएपीए के कड़े आरोप लगाए गए हैं। पूछताछ के लिए ललित झा की सात दिन की हिरासत मिली है। ललित झा ने कबूल किया कि वे अराजकता चाहते थे ताकि सरकार को अपनी मांगें पूरी करने के लिए मजबूर कर सकें. पुलिस ने अदालत को बताया, हमें आरोपियों का एक-दूसरे से सामना कराने, मोबाइल फोन का पता लगाने, उस होटल का पता लगाने, जहां वे 4 दिनों तक रुके थे, और हमले के पीछे के वित्तीय लेनदेन और फंडिंग को जानने की जरूरत है।

You might also like