कृष्णा देवी स्मृति मंच झज्जर द्वारा भव्य काव्य गोष्ठी का आयोजन

झज्जर । झज्जर के कृष्णा देवी सहगल स्मृति मंच द्वारा ब्राइट कंप्यूटर इंस्टीट्यूट झज्जर में भव्य काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मंच के संस्थापक खेमचंद सहगल ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मशहूर कवि कृष्ण गोपाल विद्यार्थी ने की। मुख्य अतिथि दिल्ली के प्रसिद्ध गजलकार ताराचंद नादान, प्रसिद्ध कवयित्री पुष्पलता आर्या तथा विशिष्ट अतिथि सत्यवान सत्य और अशोक कुमार जाखड़ रहे। कवि डॉ. चंद्रदत्त शर्मा ने काव्य मंच का संचालन किया। मंच द्वारा तृतीय कृष्णा देवी स्मृति सम्मान वर्ष 2023 के लिए रोहतक के साहित्यकार पवन मित्तल को उनकी उत्कृष्ट साहित्य साधना एवम् योगदान के लिए प्रदान किया गया। सम्मान स्वरूप उन्हें स्मृति सम्मान, पगड़ी, शाल, डायरी और फूलमाला प्रदान की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर मां सरस्वती की आराधना के साथ हुआ। कार्यक्रम में कविगणों व साहित्यकारों ने गजलों, कविताओं तथा रचनाओं से सभागार का माहौल मनमोहक बना दिया। काव्य गोष्ठी में कृष्ण गोपाल विद्यार्थी, ताराचंद नादान, पुष्पलता आर्या, अशोक कुमार जाखड़, रामधारी खटकड़, खेमचंद सहगल, सत्यवान सत्य, अशोक कुमार ढोरिया, डा. चंद्रदत्त शर्मा, पवन कुमार मित्तल, डा. रामपत रमन, डॉ. सीमा वत्स, विजेंद्र रानोलिया, मनमोहन दरवेश, हरीश सहगल पटवारी, धैर्य खुराना, राजबीर खोरड़ा, रोशनलाल, चैनसुख गुरहिया तथा नीरज सहगल ने अपनी प्रस्तुति दी।

You might also like