डिब्रूगढ़ की श्री मारवाड़ी दुर्गा पूजा समिति की साधारण सभा आयोजित
डिब्रूगढ़ ( असम) , 6 मई, संदीप अग्रवाल
पूर्वोत्तर की प्राचीन दुर्गा पूजा समितियों में अहम स्थान रखने वाली तथा डिब्रूगढ़ के मारवाड़ी समाज द्वारा संचालित श्री मारवाड़ी दुर्गा पूजा समिति ( मारवाड़ी पट्टी ) द्वारा आगामी दुर्गोत्स्व के आयोजन हेतु विचार विमर्श करने तथा नई पूजा समिति बनाने के उद्देश्य से एक साधारण सभा का आयोजन गत दिनांक 5 मई को शहर के मारवाड़ी पट्टी पूजा घाट निवासी श्री राजकुमार सिकतिया के सिकतिया निवास पर किया गया | समिति के अध्यक्ष दीपक क्याल की अध्यक्षता में आयोजित उक्त सभा की शुरुआत समिति के अध्यक्ष दीपक क्याल , सचिव डॉ. श्रीकांत सिकतिया, कोषाध्यक्ष राजकुमार धानुका को मंचासीन करवाकर हुई | कोषाध्यक्ष ने गत वर्ष 2023 के आय व्यय का हिसाब उपस्थित सभी के समक्ष रखा , जिसे सभी ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया | उसके बाद इस वर्ष भी दूर्गोत्सव के भव्य आयोजन हेतु विचार विमर्श किया गया | ज्ञात हो कि श्री मारवाड़ी दुर्गा पूजा समिति इस वर्ष अपना 80 वा दुर्गोत्सव मनाने जा रही है। इस दुर्गोत्सव के सफल आयोजन हेतु एक सशक्त नई समिति का गठन किया गया , जिसमें सर्वसम्मति से धीरज मुनका को अध्यक्ष, सुबीर केजरीवाल को सचिव व राजकुमार धानुका को कोषाध्यक्ष पद का जिम्मा दिया गया। इसके साथ ही ओम प्रकाश पोद्दार, दीपक क्याल व आलोक क्याल को उपाध्यक्ष तथा पवन क्याल, अंकित केड़िया, श्रीकांत सिकतिया व नवीन टिबरिवाल को सह सचिव और कैलाश क्याल को सह कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। सलाहकार के रूप में अशोक धानुका, निर्मल बेड़िया, बिनोद बजाज, राजकुमार सिकतिया, सज्जन केजरीवाल, सज्जन खेमका, निर्मल क्याल, राजेश गोयनका, अशोक जालान, बिनोद अग्रवाल (अमित होटल) व महेश मुनका को मनोनीत किया गया। साथ ही विभिन्न वर्गों के संयोजक भी नियुक्त किए गए। सांस्कृतिक विभाग के संयोजक के रूप में शैलेश जैन और उनकी टीम के सदस्य के रूप में संदीप अग्रवाल ( पत्रकार ) , वहीं सोशल मीडिया तथा प्रचार प्रसार विभाग का दायित्व ललित शर्मा, सुमन शर्मा , शैलेश जैन , मनोज पांडेय , संदीप अग्रवाल , अमित जसरासरिया तथा दिव्यांशु अग्रवाल को दिया गया | सभा में सभी सदस्यों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और दुर्गोत्सव 2024 को और भी धूमधाम से मनाने के लिए अपना भरपूर सहयोग देने का आश्वासन दिया।
