दिल्ली: जामा मस्जिद इलाके में एक दुकान में लगी आग

अधिकारी ने बताया कि दमकल की दो और गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी जा रही हैं।

नई दिल्ली,  उत्तरी दिल्ली के जामा मस्जिद इलाके के पास किनारी बाजार में रविवार को एक दुकान में आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने कहा, ”हमें दोपहर एक बजकर आठ मिनट पर दुकान में आग लगने की सूचना मिली थी, जिसके बाद चार दमकल वाहनों को आग पर काबू पाने के लिए भेजा गया।”

अधिकारी ने बताया कि दमकल की दो और गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी जा रही हैं।अधिकारी ने कहा, ”हमने आग लगने की घटना की आगे की जांच के लिए स्थानीय पुलिस को मामले की जानकारी दे दी है।”

 

 

You might also like