राजनैतिक क्षेत्र में महिलाओं का रुझान बढ़ा-मालती अरोड़ा

राष्ट्रीय अध्यक्ष वानथी श्रीनिवासन तथा सुनीता दांगी के नेतृत्व में महिला मोर्चा हुआ मज़बूत


चंडीगढ़, 14 दिसंबर। भारतीय जनता महिला मोर्चा की प्रदेश मीडिया प्रभारी मालती अरोड़ा ने जानकारी देते हुए कहा की भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती वानथी श्रीनिवासन तथा प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती सुनीता दांगी के नेतृत्व में महिला मोर्चा लगातार महिलाओं के बीच महिला हितैषी मोदी-मनोहर सरकार की योजनाओं को पहुँचाने का कार्य कर रही हैं।
मालती अरोड़ा ने जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेशाध्यक्ष सुनीता दांगी स्वंय पूरी शिद्दत के साथ प्रतिदिन लोकसभा, जिला तथा बूथ स्तर तक महिलाओं के बीच जाकर उन्हें योजनाओं के प्रति जागरूक कर रही हैं। प्रदेश भर में महिला मोर्चा की ओर से कई प्रोग्राम चलाए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम हो या फिर विकसित भारत जनसंपर्क अभियान,हर प्रोग्राम में महिला मोर्चा की बहने बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। मोदी मनोहर सरकार की नीतियों से प्रभावित हो बड़ी संख्या में बहने महिला मोर्चा से जुड़ रही हैं।
राजनीती में महिलाओं का रुझान बढ़ा
उन्होंने कहा की मोदी सरकार द्वारा महिलाओं के लिए जो 33% का आरक्षण बिल पास किया गया उसके बाद तो राजनैतिक क्षेत्र में महिलाओं का रुझान काफी बढ़ गया है। तीन राज्यों में तो महिलाओं ने अपनी ताकत का नमूना दिखा दिया है। आगामी लोकसभा तथा विधानसभा चुनावों में प्रदेश की महिलाओ का रोल अग्रणी रहेगा।

You might also like