राष्ट्रपति के आगमन पर चप्पे-चप्पे पर होंगी पुलिस की नजर
अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2023 का उपराष्टï्रपति आज करेंगे उद्घाटन, मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी करेंगे महोत्सव में शिरकत, प्रशासन ने कार्यक्रमों की तैयारियां की पूरी, अंतर्राष्ट्रीय गीता सेमिनार, असम पवेलियन, हरियाणा पवेलियन और जनसंपर्क विभाग की राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का होगा उद्घाटन, महापूजन और महाआरती में करेंगे शिरकत, अंबाला रेंज के आईजी शिवाच कविराज, उपायुक्त शांतनु शर्मा व पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र भौरिया ने किया कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण

कुरुक्षेत्र 16 दिसंबर अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2023 में उपराष्टï्रपति जगदीप धनखड़ के आगमन को लेकर सुरक्षा-व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए है। इन कार्यक्रमों को लेकर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और हर कार्यक्रम स्थल पर आईपीएस और एचपीएस के साथ-साथ एचसीएस अधिकारियों की डयूटी लगाई गई है। अहम पहलू यह है कि राष्ट्रपति के आगमन से पहले पुरुषोत्तमपुरा बाग, वीआईपी रोड यूनिवर्सिटी, रोड, ब्रहमसरोवर के उतरी गेट की तरफ से दोपहर 2 बजे के बाद आमजन के लिए रोक लगाई गई है। यह निर्णय सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लिया गा है। इसके लिए बकायदा पुलिस प्रशासन द्वारा एडवाईजरी भी जारी की गई है।
अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2023 का आगाज उपराष्टï्रपति जगदीप धनखड़ रविवार 17 दिसंबर को करेंगे। इन कार्यक्रमों में सुरक्षा व्यवस्था का आंकलन करने के लिए अंबाला रेंज के आईजी शिवाच कविराज, उपायुक्त शांतनु शर्मा, पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र भौरियां ने निरीक्षण किया और अधिकारियों को कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उपराष्टï्रपति जगदीप धनखड़ 17 दिसंबर को सायं 3.40 मिनट पर कुुरक्षेत्र विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम हॉल कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। यहां पर पौधारोपण करने के बाद 3.50 मिनट पर अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का शुभारंभ करेंगे। इस अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार में मुख्यमंत्री मनोहर लाल, राज्यसभा सदस्य सुधांशु त्रिवेदी, गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे। इसके उपरांत उप राष्ट्रपति लगभग 4.55 पर ब्रहमसरोवर पुरुषोत्तमपुरा बाग में असम पवेलियन, हरियाणा पवेलियन, सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति कार्य विभाग की राज्यस्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे और फिर महापूजन व महाआरती में शिरकत करेंगे। इसके उपरांत गीता ज्ञान संस्थानम के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इन सभी कार्यक्रमों में सुरक्षा-व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम होंगे।
आईजी शिवाच कविराज ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए है और सभी कार्यक्रमों स्थलों पर अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। सभी स्थलों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है किसी भी कार्यक्रम स्थल पर प्रशासन द्वारा जारी आई कार्ड के बिना किसी को भी प्रवेश करने नहीं दिया जाएगा। उपायुक्त शांतनु शर्मा ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की भी चुक नहीं होनी चाहिए। सभी अधिकारी ईमानदारी के साथ अपनी डयूटी का निर्वाह करेंगे। इन सभी कार्यक्रमों में मीडिया के लिए स्थल निर्धारित किए गए है। सभी अधिकारियों और मीडिया कर्मियों का प्रवेश प्रशासन द्वारा जारी किए आई कार्ड से ही किया जाएगा। किसी भी व्यक्ति को आई कार्ड के बिना प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। सभी को सुरक्षा व्यवस्था के नियमों की पालना प्रोटोकॉल के अनुसार करनी होगी।
पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र भौरियां ने कहा कि इस दौरान पुलिस प्रशासन की तरफ से ट्रैफिक व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करने होंगे और चप्पे-चप्पे पर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की नियुक्ति की जाएगी। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त अखिल पिलानी, एसडीएम सुरेंद्र पाल, एसडीएम सोनू राम, एसडीएम नसीब कुमार, एसडीएम पुलकित मल्होत्रा, नगराधीश हरप्रीत कौर, एएसपी कर्ण गोयल, डीएसपी सुभाष चंद्र, डीएसपी गुरमेल सिंह, डीएसपी प्रदीप कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
