विकासात्मक उपलब्धियों में देश के अग्रणी राज्यों में है हरियाणा की अलग पहचान:धनखड़
कुरुक्षेत्र l गीता की जन्मस्थली पूरे विश्व में ज्ञान का प्रकाश दे रही है, वहीं हरियाणा सरकार की विकासात्मक उपलब्धि देश के अग्रणी राज्यों में हरियाणा को अतुलनीय पहचान दे रही है।
उप राष्टï्र्रपति जगदीप धनखड़ रविवार को अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव में सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग की राज्यस्तरीय प्रदर्शनी का उदघाटन करने के उपरांत अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। इस दौरान उप राष्टï्र्रपति जगदीप धनखड़ व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ब्रह्मसरोवर पुरुषोतमपुरा बाग में राज्यस्तरीय प्रगतिशील हरियाणा प्रदर्शनी का उदघाटन एवं अवलोकन किया। जनसंपर्क विभाग हरियाणा द्वारा तैयार प्रगतिशील हरियाणा राज्यस्तरीय प्रदर्शनी में हरियाणा सरकार की 9 साल की उपलब्धियों को विस्तार से देखा और कहानी, अभिलेख व तस्वीरों की जुबानी की प्रदर्शनी को देखते हुए हरियाणा के गौरवमयी इतिहास सहित हरियाणा की विकास योजनाओं को प्रदर्शित प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल की कार्यशैली की सराहना की। इस प्रदर्शनी में उप राष्ट्रपति ने हरियाणा सरकार की विभागीय विकासात्मक उपलब्धियों व जनसेवा को समर्पित विकास योजनाओं को लेकर लगाई गई स्टॉल का भी अवलोकन किया।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश के गौरवमयी इतिहास के साथ ही 9 साल में बदलते हरियाणा के विकासात्मक पहलुओं को दर्शाती प्रदर्शनी में उप राष्ट्रपति को अन्य विकासोन्मुखी रूपरेखा से अवगत कराया। सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक डॉ अमित अग्रवाल ने विभागीय प्रदर्शनी के बारे में उप राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री व अन्य अतिथिगणों को विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद नायब सिंह सैनी, राज्यमंत्री संदीप सिंह, विधायक सुभाष सुधा, पूर्व विधायक डॉ पवन सैनी, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव तथा सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक डा. अमित अग्रवाल, केडीबी के सदस्य सचिव विकास गुप्ता, आयुक्त अंबाला मंडल रेणू फुलिया, उपायुक्त शांतनु शर्मा, पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र भौरिया, भाजपा के जिलाध्यक्ष रवि बतान, अतिरिक्त निदेशक कुलदीप सैनी, हरियाणा पशुधन विकास बोर्ड के चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर, एडीसी एवं केडीबी सीईओ अखिल पिलानी, कुलसचिव डा. संजीव शर्मा, केडीबी के मानद सचिव उपेंद्र सिंघल, कुरुक्षेत्र 48 कोस निगरानी कमेटी के चेयरमैन मदन मोहन छाबड़ा, सूचना, सूचना, केडीबी सदस्य डा. ऋषिपाल मथाना, अशोक रोशा, एमके मोदगिल, युद्घिष्ठïर बहल आदि उपस्थित थे।