हर महिला तक मोदी मनोहर सरकार की योजनाओं को पहुँचाने में जुटा महिला मोर्चा-सुनीता दांगी

प्रदेश प्रभारी संतोष यादव तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा गुप्ता ने भी वर्चुअल बैठक में लिया भाग


राम गोपाल

चंडीगढ़,18 दिसंबर। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मीडिया प्रभारी मालती अरोड़ा ने जानकारी देते हुए बताया की प्रदेश भर में चल रही विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर एक वर्चुअल बैठक का आयोजन भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा द्वारा किया गया। बैठक प्रदेशाध्यक्ष सुनीता डांगी की अध्यक्षता मे आयोजित की गई। जिसमे मुख्य रूप से मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती रेखा गुप्ता का मार्गदर्शन समस्त महिला मोर्चा की पदाधिकारियों को प्राप्त हुआ। बैठक मे मोदी-मनोहर सरकार द्वारा चलाई जा रही महिला उत्थान संबंधित सरकारी योजनाओं को विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से प्रत्येक महिला तक पहुँचाने को लेकर चर्चा की गई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए सुनीता दांगी ने कहा की मोर्चा पदाधिकारी तथा कार्यकर्त्ता 2024 के चुनावों के लिए कमर कस ले। उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अगस्त में लखपति दीदी पहल की घोषणा की गई थी, जिसका उद्देश्य महिलाओं को अपने गांवों के भीतर सूक्ष्म उद्यम शुरू करने और उन्हें प्रशिक्षण लेने के लिए प्रोत्साहित करना था ताकि वे स्वंय कम से कम 1 लाख रुपये प्रति वर्ष कमा सकें। इस योजना में दो करोड़ महिलाओं के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण शामिल है।
प्रदेश महिला मोर्चा मोदी-मनोहर सरकार द्वारा चलाई जा रही विकसित भारत संकल्प यात्रा के साथ मोर्चा इस यात्रा के दौरान गांव-गांव तथा शहर शहर उन महिलाओं से सम्पर्क करे जो विभिन्न केंद्रीय या प्रदेश सरकार की योजनाओं के लिए पात्र हैं लेकिन अब तक इन योजनाओं से किसी भी कारण से जुड़ नहीं पाई हैं। मोर्चा उन महिला लाभार्थियों को भी अपने अनुभव साझा करने के लिए प्रोत्साहित करें जिन्होंने योजनाओं का लाभ लिया है ताकि महिला मोर्चा महिला सशक्तिकरण के उदाहरण के रूप में काम कर सके।
बैठक में मुख्य रूप से महिला मोर्चा की प्रदेश प्रभारी संतोष यादव,प्रदेश महामंत्री अंजली मिश्रा,आशा खेदड़ तथा प्रदेश महिला मोर्चा की वरिष्ठ पदाधिकारी बहनों की उपस्थिति रही।

You might also like