असम के डिब्रूगढ़ में माहेश्वरी परिवार द्वारा 67 वां श्री श्याम महोत्सव का आयोजन 2 मार्च को
67th Shri Shyam Mahotsav organized by Maheshwari family in Dibrugarh, Assam on March 2

ऊपरी असम के डिब्रूगढ़ के प्रतिष्ठित माहेश्वरी परिवार ( नलियापुल ) द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ” 67 वां श्री श्याम महोत्सव ” का आयोजन आगामी दिनांक 2 मार्च , रविवार को डिब्रूगढ़ के महालया रोड स्थित ” विवेकानंद केंद्र आनंदालय ” में किया जा रहा है | संध्या 5.31 बजे से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में बाबा श्याम का भव्य दरबार सजाया जायेगा | साथ ही कोलकाता से आमंत्रित कलाकार रितिका खन्ना और मध्यप्रदेश से आमंत्रित कलाकार शिवम रावल अपनी सुमधुर आवाज से भजनों की अमृत वर्षा करेंगे | साथ ही उक्त कार्यक्रम हेतु कोलकाता के प्रसिद्ध ” नवीन म्यूजिकल ग्रुप ” को भी आमंत्रित किया गया है | कार्यक्रम के दौरान बाबा श्याम का खजाना भी भक्तों के बीच लुटाया जायेगा | बाबा श्याम संग फूलों की होली , आलौकिक श्रृंगार , अखण्ड ज्योत , इत्र वर्षा, पुष्प वर्षा , छप्पन भोग एवं श्याम रसोई भी कार्यक्रम के आकर्षण रहेंगे |
ज्ञात हो की डिब्रूगढ़ में पिछले करीब 66 वर्षों से माहेश्वरी परिवार द्वारा श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव का निरंतर आयोजन होते आया है | इस आयोजन को लेकर डिब्रूगढ़ के श्याम भक्तों में काफी उत्साह देखा जाता है | सिर्फ डिब्रूगढ़ ही नहीं इसके आस पास के विभिन्न स्थानों से भी श्याम भक्त कार्यक्रम में पहुंचकर बाबा के दरबार में अपनी हाजिरी लगाते है | यूं कहा जाय कि दिनों दिन माहेश्वरी परिवार द्वारा आयोजित हो रहे इस श्री श्याम महोत्सव की लोकप्रियता बढ़ती ही जा रही है | हजारों की संख्या में भक्त भजन संध्या में पहुंचते है और बाबा का दर्शन कर , भजनों का आनंद लेते हुए बाबा का अमृत महाप्रसाद भी ग्रहण करते है | इस कार्यक्रम के निवेदक राम कुमार माहेश्वरी एवं उनके परिवार द्वारा सभी श्याम भक्तों से उक्त कार्यक्रम भाग लेकर पुण्य के भागी बनने का आग्रह किया गया है |
