संरक्षित खेती तकनीक पर होगा 5 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम

There will be a 5-day training program on protected farming techniques

उद्यान प्रशिक्षण संस्थान,उचानी करनाल में आगामी सप्ताह में 26 से 30 अक्तूबर 2026 तक संरक्षित खेती पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को पाॅली हाउस, नेट हाउस, मलचिंग, पोषक तत्व प्रबंधन, कीट एवं रोग प्रबंधन, उच्च तकनीक आधरित संरक्षित खेती, सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली सहित अन्य महत्वपूर्ण तकनीकों से अवगत करवाया जाएगा। किसानों को विभाग द्वारा संरक्षित खेती पर दिए जाने वाले अनुदान योजानाओं से संबंधित भी जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा प्रशिक्षण के दौरान किसानों को सब्जी उत्कृष्टता केंद्र, घरौड़ा का भ्रमण भी करवाया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान किसाानों के लिए खाने- पीने व ठहरने की व्यवस्था पूर्णतः निशुल्क रहेगी। किसान विभाग की बेवसाइट पर पंजीकरण करवा कर प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं।

You might also like