प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष ने प्रभारी के रूप में एनएसयूआई के साथ की पहली बैठक
State Congress Vice President holds first meeting with NSUI as in-charge

कुलदीप कुमार देहरादून, 27 अक्टूबर 2026
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल द्वारा प्रदेश युवा कांग्रेस व एनएसयूआई का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किए जाने के बाद प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री सूर्यकांत धस्माना ने आज पार्टी मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेश एनएसयूआई अध्यक्ष विकास नेगी व उनकी कार्यकारिणी के महत्वपूर्ण पदाधिकारियों के साथ बैठक कर संगठन की भावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की।
बैठक को संबोधित करते हुए श्री धस्माना ने कहा कि आज देश में श्री राहुल गांधी भारत के लोकतंत्र व संविधान को बचाने की ऐतिहासिक लड़ाई लड़ रहे हैं और इस लड़ाई में उनको सबसे ज्यादा उम्मीद अगर किसी से है तो वो देश का Gen-Z और युवा वर्ग है।
उन्होंने कहा कि श्री राहुल गांधी के इस विश्वास पर खरा उतरने की जिम्मेदारी अब युवा वर्ग पर ही है। इसलिए आगामी 1 नवंबर को दिल्ली में होने वाली विशाल युवा रैली में उत्तराखंड प्रदेश से हजारों की संख्या में Gen-Z कार्यकर्ता भाग लेंगे।
श्री धस्माना ने जानकारी दी कि 14 नवंबर को देहरादून में प्रदेश भर के एनएसयूआई नेताओं का विशाल सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें 2027 विधानसभा चुनावों के लिए युवा शक्ति की भूमिका तय की जाएगी।
