नन्हे फैन की वीडियो पर शैरी मान ने किया था मिलने का वादा, कनाडा से चंडीगढ़ लौटकर किया पूरा

On the video of the little fan, Shari Mann had promised to meet, returned from Canada to Chandigarh and fulfilled it

Social Media Reel के जरिए बच्चे ने जताई थी मिलने की इच्छा, शैरी मान ने कमेंट कर दिया था भरोसा


चंडीगढ़, नवंबर 2026: सोशल मीडिया पर की गई एक मासूम गुजारिश किसी के लिए जिंदगीभर की खूबसूरत याद बन सकती है। ऐसा ही एक भावुक पल देखने को मिला, जब मशहूर पंजाबी गायक शैरी मान ने कनाडा से भारत लौटकर अपने एक नन्हे फैन से किया वादा पूरा किया।
दरअसल, कुछ समय पहले एक बच्चे ने सोशल मीडिया पर एक रील बनाकर शैरी मान से मिलने की इच्छा जताई थी। वीडियो में उसने बताया था कि वह शैरी मान का बहुत बड़ा प्रशंसक है और उनसे मिलना चाहता है। बच्चे की इस मासूम गुजारिश पर शैरी मान ने खुद कमेंट करते हुए भरोसा दिलाया था कि जब भी वह कनाडा से भारत आएंगे, उससे जरूर मिलेंगे।

You might also like