92 लाख की धोखाधड़ी कर बैंकाक भाग रहा आरोपी कोलकाता एयरपोर्ट से गिरफ्तार

Man should try to constantly protect his soul, only then life will be meaningful - Shramana Muni Arijit Sagar

नोएडा, बैंकाक भाग रहे 92 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोपी को कोलकाता एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी अभिषेक गोयल के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी था। एयरपोर्ट पर इमीग्रेशन अधिकारियों ने आरोपी को रोक कर नोएडा पुलिस को सूचना दी। नोएडा पुलिस की टीम कोलकाता पहुंचकर आरोपी को दबोच लिया और मंगलवार को नोएडा लाकर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। गिरफ्तार अभिषेक गुप्ता मूलरूप से पुणे निवासी है। धोखाधड़ी के मामले में पुणे में जेल जा चुका है।दिल्ली निवासी हेतल वर्मा की नोएडा के फेज टू में फर्नीचर की कंपनी है। हेतल वर्मा ने कोतवाली फेज टू में आरोपी अभिषेक गोयल के खिलाफ 92 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि अभिषेक ने फंड व लोन दिलाने के नाम पर हेतल से ठगी की थी। पैसे मांगने पर आरोपी ने हेतल को जान से मारने की धमकी दी थी। केस दर्ज होने के बाद से अभिषेक फरार था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

लंबे समय से फरार होने के बाद डीसीपी सेंट्रल नोएडा की तरफ से अभिषेक गोयल के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया था। शनिवार को आरोपी अभिषेक गोयल बैंकाक जाने के लिए कोलकाता हवाई अड्डे पर पहुंचा। इमिग्रेशन डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने उसे पकड़ लिया। हवाई अड्डे पर उसकी तस्वीर का मिलान किया गया। इसके बाद कोलकाता हवाई अड्डे से नोएडा पुलिस को सूचना दी गई। उसी दिन कोतवाली फेज टू से पुलिस की टीम कोलकाता पहुंची और आरोपी अभिषेक को गिरफ्तार कर स्थानीय कोर्ट में पेश किया। वहां से ट्रांजिट रिमांड पर पुलिस की टीम आरोपी को नोएडा लेकर आई।

 

You might also like