भाजपा जिला कार्यालय में ‘वंदे मातरम्’ राष्ट्रगीत के 150 वर्ष पूर्ण होने पर स्मरण उत्सव आयोजित

Commemoration festival on the completion of 150 years of 'Vande Mataram' national anthem organized in BJP district office


कुरुक्षेत्र, 7 नवम्बर।
भाजपा जिला कार्यालय गीता कमल में आज देशभक्ति से ओतप्रोत वातावरण में ‘वंदे मातरम्’ राष्ट्रगीत के 150 वर्ष पूर्ण होने पर स्मरण उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
भाजपा जिलाध्यक्ष तेजेंद्र खेहरा गोल्डी ने कहा कि वंदे मातरम गीत देशभक्ति के प्रति हमारी भावना, एकता, संस्कृति और समृद्धि का दर्पण है। इस गीत के माध्यम से भारत माता के लिए प्राणों की आहुति देने वाले महान वीरों को याद किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के शिक्षण संस्थानों, सामाजिक संस्थाओं में वंदे मातरम पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अब भारत माता की जय का स्वर हर तरफ सुनाई देता है। सरकारी हमारी विविधता, भाषा, संस्कृति को गर्व के साथ आगे बढ़ा रही है।
उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने वर्ष 2047 तक राष्ट्र को विश्व के अंदर विकसित राष्ट्र बनाया जाएगा। इस मिशन में वर्ष 2047 से पहले  पूरा करने में हम सभी को अपना योगदान देना चाहिए।
इस कार्यक्रम में संयोजक अनु माल्यान, सह संयोजक ललित माटा, सह संयोजक हनु चक्रपाणि , जिला परिषद कंवलजीत कौर ,पूर्व जिला अध्यक्ष सुशील राणा , बीबी करतार कौर,जिला महामंत्री अर्जुन त्यागी,रमेश सैनी जी मौजूद रहे।

You might also like