लखनऊ में सीएम योगी से मिले सनी देओल और प्रीति जिंटा, शिष्टाचार भेंट की तस्वीर आई सामने

Sunny Deol and Preity Zinta met CM Yogi in Lucknow, a picture of a courtesy visit came out

लखनऊ: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल और अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। मुलाकात की तस्वीरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने दोनों कलाकारों का स्वागत किया। रिपोर्टों के अनुसार, मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने दोनों कलाकारों को स्मृति-चिह्न भेंट कीं।

यह मुलाकात ऐसे समय हुई है जब सनी देओल और प्रीति जिंटा अपनी आगामी फिल्म ‘बंटवारा 1947’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। फिल्म में दोनों की जोड़ी लंबे समय बाद एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आएगी और इसे लेकर दर्शकों में उत्सुकता बनी हुई है।

You might also like