साफ-सफाई में अव्वल मिला एलएनजेपी हॉस्पिटल

LNJP hospital tops in cleanliness

रीता वालिया
कुरुक्षेत्र, 26 अगस्त । अस्पतालों में साफ-सफाई जैसी व्यवस्थाओं का नियमित निरीक्षण करने वाली कायाकल्प समिति ने लोक नारायण जयप्रकाश हॉस्पिटल का विस्तृत निरीक्षण किया। समिति के सदस्यों ने अस्पताल के हर फ्लोर व अलग-अलग वार्ड का जायजा लिया और उन्हें हर जगह बेहतरीन साफ-सफाई की व्यवस्था मिली।

टीम ने निरीक्षण के दौरान अस्पताल के सभी वार्डों, ओपीडी, आपातकालीन विभाग, ऑपरेशन थिएटर और अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों का गहनता से मुआयना किया। हर फ्लोर पर सफाई कर्मचारियों की तैनाती, कचरे के उचित निपटान, बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट और संक्रमण नियंत्रण की व्यवस्थाएं दुरुस्त पाई गईं।

सबसे उम्दा व्यवस्था यह पाई गई कि यहां आधुनिक तकनीकि मशीनों द्वारा साफ-सफाई के कार्य को किया जाता है। इन मशीनों के द्वारा ज़रूरत के मुताबिक दिन में कई-कई बार सफाई करना आसान रहता है।

निरीक्षण के दौरान मरीजों ने भी कहा कि एलएनजेपी हॉस्पिटल में स्वच्छता के जो मानक अपनाए जा रहे हैं, वे अन्य सरकारी अस्पतालों के लिए भी उदाहरण हैं। एलएनजेपी हॉस्पिटल प्रशासन ने इस सकारात्मक फीडबैक पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि अस्पताल हमेशा से मरीजों को बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रशासन ने समिति के सुझावों को भविष्य में भी ध्यान में रखने का भरोसा दिया।

You might also like