सिलापथार में मारवाड़ी युवा मंच समृद्धि शाखा ने लगवाई सत्र 2024-2025 की चौदहवीं अमृतधारा

Marwari Yuva Manch Samriddhi Branch organized the fourteenth Amritdhara of the session 2024-2025 in Silapathar.

डिब्रूगढ़, 22 मई 2024, संदीप अग्रवाल

मारवाड़ी युवा मंच सिलापथार एवं सिलापथार समृद्धि शाखा ने अमृत धारा प्रकल्प के अंतर्गत अमृत धारा संयोजक / संयोजिका मुकेश जैन एवं कविता महेश्वरी के नेतृत्व गड़मरा दलनीआंगनबाड़ी में चौदहवां इंसुलेटर वाटर फिल्टर स्थापित किया। यह आंगनबाड़ी शिशिबर गांव के पास है, इस में कूल 30 बच्चे हैं। सर्वप्रथम मायुंम सिलापथार के सदस्य विनीत बिहानी ने आंगनबाड़ी के प्रधान कार्यकर्ता बेबी बरूवा का अभिवादन करके फूलाम गमछा से अभिनंदन किया। अपने संबोधन में सचिव कनक डागा ने कहा कि हमारी शाखा ने हर ऐसे स्थानों पर फिल्टर स्थापित किया है , जहां इसकी जरूरत है, और जहां स्वच्छ पानी की असुविधा है। यहां नन्हे – मुन्ने बच्चों के स्वास्थ्य पर कोई दिक्कत न आए, इस लिए स्वर्गीय मोतिलाल जी जैन की स्मृति में यह वाटर फिल्टर प्रदान किया गया है। इस कार्यक्रम में दोनों शाखा के सदस्य , सचिव कनक डागा, विनीत बिहानी, दिशांत संचेती, सोनू संचेती एवं शाखा के अन्य सदस्यगण की सक्रिय भागीदारी रही। आंगनबाड़ी के कार्यकर्ताओ ने इस तरह की सहयोग के लिए शाखा को आभार व्यक्त किया। यह जानकारी सिलापथार समृद्धि शाखा की नवनियुक्त जनसंपर्क अधिकारी श्रीमती कविता महेश्वरी द्वारा दी गयी है |

You might also like