एक जनवरी से 30 जून के बीच शराब पीकर वाहन चलाने वाले 12 हजार लोगों पर जुर्माना

12,000 people were fined for driving under the influence of alcohol between January 1 and June 30

नई दिल्ली,यातायात पुलिस ने एक जनवरी से 30 जून की अवधि में शराब पीकर वाहन चलाने वाले 12 हजार से अधिक लोगों पर जुर्माना लगाया है। यह आंकड़ा पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में करीब 27 प्रतिशत अधिक है। शनिवार को पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।आंकड़ों के अनुसार राजौरी गार्डन सर्किल क्षेत्र में सबसे अधिक 770 लोगों पर जुर्माना लगाया गया, जबकि दूसरे स्थान पर समयपुर बादली सर्किल क्षेत्र में 514 लोगों पर जुर्माना लगा।यातायात पुलिस ने बताया कि, एक जनवरी से 30 जून के बीच पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने पर 12468 लोगों से जुर्माना वसूला, पिछले वर्ष इसी अवधि में यह आंकड़ा 9837 था। यातायात पुलिस के अनुसार इस बार 27 फीसदी अधिक लोगों पर कार्रवाई की गई।पुलिस ने बताया कि उल्लंघनों की संख्या का क्षेत्रवार विश्लेषण करने से सड़क सुरक्षा और कानूनों के अनुपालन में सुधार के लिए प्रयास किए जा सकेंगें।

 

 

 

 

You might also like