पंडित नंद किशोर के सानिध्य में डावला से निकली पदयात्रा मेहंदीपुर बालाजी धाम पहुंची, श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना

In the presence of Pandit Nand Kishore, the yatra from Dawla reached Mehndipur Balaji Dham, the worship of the devotees

 


झज्जर।
पिछले मंगलवार को गांव डावला से मेहंदीपुर बालाजी धाम के लिए निकला श्रद्धालुओं का जत्था आज विजयदशमी के दिन धाम पर पहुंचा।

जत्थे का नेतृत्व कर रहे श्रीराम सेवा ट्रस्ट, डावला के अध्यक्ष एवं पूर्व सरपंच पंडित नंद किशोर वशिष्ठ ने बताया कि आज बालाजी धाम पहुंचने के उपरांत मंदिर में पूजा-अर्चना कर सभी श्रद्धालुओं ने मन्नत मांगी।

यात्रा में बड़ी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालु शामिल रहे।

पंडित वशिष्ठ ने बताया कि यह पदयात्रा झज्जर जिले के गांव डावला से मेहंदीपुर बालाजी धाम के लिए निकाली गई थी, जो आज विजयदशमी के दिन धाम पहुंची। इस पैदल यात्रा में ट्रस्ट अध्यक्ष पंडित नंद किशोर वशिष्ठ की अगुवाई में प्रमोद कुमार वर्मा बेरी, महेश झज्जर, नरेंद्र निमली, आनंद कादियान, चांद मुंडेला, मीनू देवी डावला, कौशल्या देवी, बाला देवी बेरी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे।

You might also like