कांग्रेस की देश व्यापी न्याय यात्रा से बीजेपी बौखलाई- देवेंद्र सिंह।
कुलदीप कुमार देहरादून -आज उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा सामाजिक न्याय यात्रा का आयोजन किया गया केंद्र सरकार द्वारा और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी के वोट बचाओ और देश बचाओ अभियान के तहत यह यात्रा निकाली जा रही है । देहरादून में कांग्रेस मुख्यालय से श्री प्रीतम सिंह पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विधायक और चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष के नेतृत्व में यह यात्रा निकाली गई ।कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं श्री हरीश रावत जी जोत सिंह गुंसोला जी जिला अध्यक्ष जसविंदर सिंह गोगी के साथ सैकड़ो लोगों ने भारी संख्या में भाग लिया।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री देवेंद्र सिंह अपने युवा छात्र नेताओं महिलाओं और वरिष्ठ कांग्रेस जनों के साथ सैकड़ो की संख्या में यात्रा में शामिल हुए । उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि यात्रा में प्रदेश के स्थानीय मुद्दे तथा केंद्र सरकार की खामियां और जन विरोधी नीतियों और संवैधानिक तथा लोकतांत्रिक मूल्य और अधिकारों के हनन पर जन जागरण किया जा रहा है।
इस यात्रा मकसद भाजपा की डबल इंजन सरकार की महिला विरोधी, हत्या रेप, ध्वस्त कानून व्यवस्था, रोजगार, सिसकती स्वास्थ्य सेवाओं, दम तोड़ते उद्योग धंधे, कृषि और
हर कदम पर घोटाले, पेपर लीक,
किसान विरोधी और साथ में जन विरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज उठाना है ।
आज देश और प्रदेश की जनता पूरी तरह से त्रस्त है। आज जन-जन की यही पुकार है . कांग्रेस सरकार अबकी बार।
ऐसे में सभी कांग्रेस नेताओं ने एकजुट होकर सबका साथ लेकर प्रदेश में 2027 के चुनाव की तैयारी की है। हम व्यवस्था परिवर्तन के साथ प्रदेश की सत्ता बदलने में भी कामयाब होंगे।
