मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी से जिला अध्यक्ष रमेश सैनी ने की शिष्टाचार भेंट, दीपावली एवं अन्य पर्वों की दी शुभकामनाएँ
District President Ramesh Saini paid a courtesy call to Chief Minister Naib Singh Saini, wished Diwali and other festivals

रीता वालिया ब्यूरो चीफ
कुरुक्षेत्र। भारतीय जनता पार्टी के कुरुक्षेत्र जिला अध्यक्ष श्री रमेश सैनी जी ने हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी के चंडीगढ़ स्थित सरकारी आवास संत कबीर कुटीर पर पहुंचकर शिष्टाचार भेंट की तथा उन्हें दीपावली, विश्वकर्मा जयंती एवं भैया दूज के पावन अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दी।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रमेश सैनी जी ने मुख्यमंत्री जी के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि एवं दीर्घायु की कामना की। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी ने सभी का आत्मीयता से स्वागत किया।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष श्री देवी दयाल शर्मा जी, जिला उपाध्यक्ष श्री संजीव सीकरी जी एवं जिला मीडिया प्रभारी श्री नरेंद्र पांचाल जी भी उपस्थित रहे।
