सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग मचाने व लड़ाई झगड़ा करने वालों को दून पुलिस ने पढाया कानून का सबक।

The police taught a lesson of the law to those who make a fuss and fight in public places.

दबंगई दिखाने वाले 08 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार


कुलदीप कुमार देहरादून -वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग मचाने एवं शांति भंग का प्रयास करने वाले व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किए जाने हेतु कड़े निर्देश निर्गत किये गए हैं। निर्देशों के अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा लगातार गश्त एवं चेकिंग अभियान चलाते हुए ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है इसी क्रम में दिनांक: 11-11-26 की सांय थाना रायपुर पर सूचना प्राप्त हुई कि रायपुर क्षेत्रान्तर्गत 02 पक्षों का किसी बात को लेकर विवाद हो गया है तथा दोनो पक्ष आपस में जोर-जोर से गाली गलौच करते हुए झगडा कर रहे हैं तथा मारपीट पर उतारू हैं। सूचना पर थाना रायपुर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा तो पाया कि किसी बात को लेकर 02 पक्षों में बहस व धक्का मुक्की हो रही थी। दोनो पक्षों को मौके पर समझाने का प्रयास किया गया लेकिन दोनो ही पक्ष नहीं माने तथा और अधिक उग्र होकर एक दूसरे को मरने मारने पर उतारू हो गये। जिस पर मौके पर किसी संज्ञेय अपराध के घटित होने की सम्भावना के दृष्टिगत मौके से दोनो पक्षों के 08 अभियुक्तों को धारा 170 बीएनएसएस के अन्तर्गत गिरफ्तार किया गया।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:*

01- अजय कुमार पुत्र विजय कुमार उम्र 23 वर्ष निवासी डान्डा लखोण्ड, थाना रायपुर देहरादून,

02- आयुष पुत्र हरिदत्त उम्र- 25 वर्ष निवासी डान्डा लखोण्ड, थाना रायपुर देहरादून,

03-गौरव कुमार पुत्र सुरेन्द्र कुमार उम्र- 26 वर्ष निवासी डान्डा लखोण्ड, थाना रायपुर देहरादून,

04-अरचित पुत्र हरि सिंह उम्र- 23 वर्ष निवासी डान्डा लखोण्ड, थाना रायपुर देहरादून,

05- आकाश मराठा पुत्र जितेन्द्र सिंह मराठा उम्र- 22 वर्ष निवासी नागल हटनाला थाना राजपुर देहरादून,

06- शुभम रावत पुत्र महरबान सिंह रावत उम्र- 22 वर्ष निवासी अपर चिडोवाली रायपुर देहरादून,

07-वकुल मखीजा पुत्र कमल मखीजा उम्र- 23 वर्ष निवासी सरस्वती विहार रायपुर रोड देहरादून,

08- ओम जुयाल पुत्र जयकिशन जुयाल उम्र- 21 वर्ष निवासी चिडोवाली कण्डोली रायपुर देहरादून

You might also like