भारत पर्व 2026 में उत्तर भारत के राज्यों के पवेलियन बने आकर्षण का केंद्र

The pavilion of the states of North India became the center of attraction in Bharat Parv 2026

 

गुजरात के एकता नगर में पीआईबी चंडीगढ़ ने किया भारत पर्व का किया दौरा

चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा सहित विभिन्न क्षेत्रों के मंडप अपनी विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान और पर्यटन एवं वास्तुकला एवं आर्किटेक्चर रहे आकर्षण के केंद्र

देश-विदेश से पहुंच रहे पर्यटक एक ही स्थान पर कर रहे भारत की संस्कृति, परंपराओं, खान-पान और हस्तशिल्प का अनुभव

एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना के साथ राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और पर्यटन को मिल रहा प्रोत्साहन

 


गुजरात/चंडीगढ़, 14 नवंबर: गुजरात के एकता नगर में आयोजित भारत पर्व 2026 देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, विविधता और राष्ट्रीय एकता का जीवंत उत्सव बनकर उभर रहा है। देश के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ-साथ विदेशों से भी बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पहुंचकर भारत की विविध सांस्कृतिक परंपराओं, लोक कलाओं, खान-पान, हस्तशिल्प और पर्यटन स्थलों का अनुभव प्राप्त कर रहे हैं। यह आयोजन ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को साकार करते हुए देश की विविधता में एकता का संदेश दे रहा है।

भारत पर्व 2026 देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, जीवंत परंपराओं, क्षेत्रीय व्यंजनों, हस्तशिल्प, लोक कलाओं, संगीत और नृत्य को एक साझा मंच पर प्रस्तुत कर रहा है। इसमें सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों, इनक्रेडिबल इंडिया तथा केंद्रीय कुटीर उद्योगों की सहभागिता है। उत्सव के प्रमुख आकर्षणों में 100 से अधिक ‘एक जिला, एक उत्पाद’ (ओडीओपी) उत्पाद, पारंपरिक हस्तशिल्प, हथकरघा, चित्रकलाएं, कृषि उत्पाद और क्षेत्रीय विशिष्टताएं शामिल हैं।

विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रदर्शनी मंडप पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बने हुए हैं। इन मंडपों में स्थानीय कला, स्थापत्य, पारंपरिक वस्त्र, हस्तशिल्प, स्मृति-चिह्न, पर्यटन स्थलों और क्षेत्रीय विशेषताओं को प्रदर्शित किया जा रहा है। चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा सहित विभिन्न क्षेत्रों के मंडप अपनी विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान और पर्यटन, वास्तुकला, परंपरागत संगीत एवं नृत्य आकर्षण के केंद्र बने हुए हैं।

चंडीगढ़ के पवेलियन में शहर की विशिष्ट वास्तुकला, सुनियोजित शहरी विकास एवं आर्किटेक्चर, चित्रकला और कलात्मक विरासत को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया है। यहां शहर की आधुनिक पहचान, स्थापत्य कला, टूरिज्म स्थलों और सांस्कृतिक विशेषताओं को दर्शाने वाली प्रस्तुतियां को एवं चंडीगढ़ की विशिष्ट पहचान से लोगों को परिचित करा रहे हैं।

पंजाब का पवेलियन राज्य की गौरवशाली ऐतिहासिक विरासत, धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं और जीवंत लोक संस्कृति को प्रदर्शित कर रहा है। इसमें महाराजा रणजीत सिंह के ऐतिहासिक योगदान, साहिबजादों के अद्वितीय बलिदान और पंजाब की समृद्ध विरासत को प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया है। इसके साथ ही पंजाबी लोकनृत्यों, पारंपरिक वेशभूषा और लोक कलाओं के माध्यम से राज्य की सांस्कृतिक पहचान को जीवंत रूप में दर्शाया गया हैं। इसमें पंजाब का खान-पान , पहनावा जो पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस अवसर पर लोगों को टूरिस्ट स्थलों की जानकारी भी प्रदान की जा रही है।

हरियाणा का पवेलियन राज्य की पारंपरिक कला, हस्तशिल्प और स्थानीय उत्पादों की विविधता को प्रदर्शित कर रहा है। इस अवसर पर हरियाणा टूरिज्म विभाग के चेयरमैन श्री सुरेंद्र पूनिया ने बताया कि इस पर्व के माध्यम से हरियाणा के ‘एक जिला, एक उत्पाद’ (ओडीओपी) केंद्रीय योजना के अंतर्गत विभिन्न जिलों के विशिष्ट उत्पादों, धातु एवं मिट्टी से निर्मित पारंपरिक बर्तनों, हस्तशिल्प और अन्य स्थानीय कलाकृतियों को प्रदर्शित करने का अवसर मिला हैं। उन्होंने कहां कि हरियाणा की लोक संस्कृति, पारंपरिक वेशभूषा और लोकनृत्यों की प्रस्तुतियां भी आगंतुकों को आकर्षित कर रही हैं। पर्यटकों द्वारा लोकनृत्यों में उत्साहपूर्वक भाग लेने से यह सांस्कृतिक अनुभव और भी अधिक जीवंत एवं आकर्षक बन रहा है। श्री पूनिया ने बताया कि स्थानीय कारीगरों के उत्पादों को प्रोत्साहन देने वाली पहल ‘वोकल फॉर लोकल’ और आत्मनिर्भर भारत की भावना को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर हरियाणा के गीत एवं संगीत पर टूरिस्ट डांस करके आनंद उठा रहे है। इस पर्व में राज्य के खान-पान, रसोई कला एवं व्यंजनों के स्टाल भी लगाएं गए हैं।

भारत पर्व में पारंपरिक कारीगरों द्वारा प्रस्तुत की जा रही जीवंत कला प्रदर्शनियां भी प्रमुख आकर्षण हैं।
इस दौरान स्टाल पर मौजूद अधिकारियों ने बताया कि कहा कि “भारत पर्व 2026 भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, विविधता और राष्ट्रीय एकता को प्रदर्शित करने का उत्कृष्ट मंच है। यह आयोजन देश-विदेश के पर्यटकों को भारत की खास तौर पर अपने अपने राज्यों के संस्कृति, परंपराओं, खान-पान और हस्तशिल्प को एक ही स्थान पर अनुभव करने का अवसर प्रदान करता है। जिससे उनके राज्यों में टूरिज्म के क्षेत्र में अवसर में प्रोत्साहन मिलेगा । यहां देश के विभिन्न हिस्सों के पारंपरिक व्यंजनों और खान-पान की विविधता का अनुभव किया जा सकता है।

एकता नगर में पर्यटक स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का भी भ्रमण कर रहे हैं, जो विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा है। सरदार वल्लभभाई पटेल को समर्पित यह भव्य प्रतिमा राष्ट्रीय एकता, अखंडता और राष्ट्र निर्माण के उनके योगदान का प्रतीक है। यहां स्थित प्रदर्शनी, वक्ष दीर्घा और अन्य आकर्षणों के माध्यम से पर्यटकों को उनके जीवन, स्वतंत्रता संग्राम में योगदान तथा देशी रियासतों के एकीकरण के ऐतिहासिक प्रयासों की जानकारी मिलती है। इसके अतिरिक्त, प्रतिमा पर आयोजित भव्य प्रकाश एवं दृश्य प्रस्तुति में आकर्षक प्रकाश संयोजन और दृश्य माध्यमों से सरदार पटेल के जीवन एवं योगदान को दर्शाया जाता है।

यह उत्सव विविधता में एकता के संदेश को सशक्त बनाते हुए ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को निरंतर आगे बढ़ा रहा है।

गौरतलब है कि भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय द्वारा गुजरात पर्यटन के सहयोग से तथा विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की सहभागिता से आयोजित इस उत्सव का उद्घाटन माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 30 अक्टूबर, 2026 को राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह के अंतर्गत किया था। ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की संकल्पना पर आधारित यह उत्सव 1 से 15 नवंबर, 2026 तक आयोजित किया जा रहा है।

You might also like