1 से 3 दिसंबर तक दिल्ली में आयोजित किए जा रहा महापड़ाव
A massive sit-in protest is being organized in Delhi from December 1 to 3.
महापड़ाव को उत्तराखंड राज्य कमेटी ने दिया समर्थन

कुलदीप कुमार, देहरादून, 24 नवंबर। सेन्टर आफ इण्डियन ट्रेड यूनियन (सीटू) द्वारा 1 से 3 दिसंबर 2026 तक दिल्ली में आयोजित किए जा रहे महापड़ाव, रैली के प्रति सीपीआई (एम) उत्तराखंड राज्य कमेटी ने अपना पूर्ण समर्थन व्यक्त किया है। पार्टी ने प्रदेश के श्रमिकों, किसानों, कर्मचारियों और आम जनता से अपील की है कि वे इस रैली में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर श्रमिकों की जायज मांगों को मजबूत आवाज दें। इसी क्रम में सीपीआई(एम) उत्तराखंड की राज्यसचिव मंडल की बैठक पार्टी कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में सीआईटीयू के राष्ट्रीय कार्यक्रम, दिल्ली, को सफल बनाने की अपील की गई। साथ ही राज्य में स्कीम वर्कर, पीआरडी आंदोलन तथा जल विद्युत योजना कर्मचारियों और शिक्षकों के आंदोलन का समर्थन करते हुए उनकी न्यायोचित मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग की गई। इस अवसर पर केंद्रीय कमेटी सदस्य राजेंद्र सिंह नेगी, राज्य सचिव राजेंद्र पुरोहित, महेंद्र जखमोला, लेखराज तथा अनंत आकाश ने अपने विचार व्यक्त किए। सीपीआई(एम) उत्तराखंड के अनुसार, सीटू का यह महापड़ाव श्रमिक अधिकारों और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण मांगों को लेकर आयोजित किया जा रहा है। रैली का आयोजन दिल्ली के रामलीला मैदान से संसद तक मार्च के रूप में किया जाएगा, जिसमें लगभग एक लाख श्रमिकों के भाग लेने की संभावना है। न्यूनतम मासिक मजदूरी 42,000 रुपये और न्यूनतम मासिक पेंशन 20,000 से 21,000 रुपये निर्धारित करने की मांग। ठेका श्रमिकों का नियमितीकरण, समान कार्य के लिए समान वेतन तथा रिक्त पदों को भरने की मांग। सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के निजीकरण का विरोध। सीपीआई (एम) उत्तराखंड ने कहा कि ये मांगें केवल श्रमिकों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि आम जनता के जीवन-यापन, रोजगार सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा से सीधे जुड़ी हुई हैं। पार्टी ने प्रदेश के सभी जिला और स्थानीय इकाइयों को निर्देश दिए हैं कि वे महापड़ाव में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाएं। पार्टी ने उत्तराखंड के श्रमिकों, किसानों, कर्मचारियों और युवाओं से अपील की है कि वे सीटू के महापड़ाव में पहुंचकर श्रमिकों की एकजुटता का परिचय दें और उनकी मांगों के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद करें।
