रामदास आठवले के मार्गदर्शन में गोराई में रिपब्लिकन पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक 25 नवंबर को
An important meeting of the Republican Party, under the guidance of Ramdas Athawale, will be held in Gorai on November 25.

अश्विनी वालिया प्रदेश मीडिया प्रभारी हरियाणा
मुंबई: महामानव डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर द्वारा महाड के चवदार तालाब पर किए गए ऐतिहासिक सत्याग्रह के शताब्दी वर्ष के निमित्त मुंबई में भव्य संविधान सम्मान सभा आयोजित करने की पूर्व तैयारियों को लेकर रिपब्लिकन पार्टी के मुंबई प्रदेश की महत्वपूर्ण बैठक बुधवार, 25 नवंबर 2026 को शाम 6 बजे आयोजित की गई है।
यह बैठक बोरीवली पश्चिम के गोराई स्थित रिपब्लिकन पार्टी के कोषाध्यक्ष ऋषि माली के बेव्यू होटल के सभागृह में होगी। बैठक में रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्यमंत्री रामदास आठवले प्रमुख रूप से उपस्थित रहकर मार्गदर्शन करेंगे।
इस बैठक में रिपब्लिकन पार्टी के मुंबई प्रदेश के सभी वार्ड, तालुका, जिला और मुंबई स्तरीय प्रमुख पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को उपस्थित रहने का आह्वान किया गया है। इसके साथ ही पार्टी की महिला आघाड़ी, युवक आघाड़ी सहित सभी आघाड़ियों के प्रमुख पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से भी बैठक में शामिल होने की अपील की गई है।
रिपब्लिकन पार्टी के मुंबई प्रदेश अध्यक्ष सिद्धार्थ कासारे ने सभी संबंधित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से बैठक में उपस्थित रहने का आह्वान किया है।
