निर्माणाधीन मकान में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा

Dehradun police have solved a case of theft at a house under construction.

घटना को अंजाम देने वाले 02 शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार


कुलदीप कुमार, देहरादून -दिनांक 23/11/2026 को वादी श्री मौ० अफजल निवासी ग्राम जस्सोवाला थाना सहसपुर देहरादून द्वारा तहरीर दी कि उनके निर्माणाधीन मकान से चोरों द्वारा लगभग 01 लाख 50 हजार रुपये कीमत के बिजली व तांबे के तार चोरी कर लिए हैं। तहरीर के आधार पर कोतवाली सहसपुर पर तत्काल धारा 305 बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना के अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा कोतवाली सहसपुर पर गठित पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गए। जिसके अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर आसपास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों से संदिग्धों के सम्बंध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर सुरागरसी पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। साथ ही पूर्व में चोरी की घटनाओं में प्रकाश में आये अभियुक्तों का भौतिक सत्यापन किया गया। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों व मुखबिर से प्राप्त सूचना पर दिनाकं : 23/11/2026 को घटना को अंजाम देने वाले 02 अभियुक्तों 01 : साजिद पुत्र इरशाद व 02 : सद्दाम पुत्र बशीर निवासी ग्राम जस्सोवाला को मुखबिर की सूचना पर जामनखाता रोड आम के बगीचे के पास से घटना में चोरी किये गए
बिजली व तांबे के तारो (जले हुए) के साथ गिरफ्तार किया गया।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त :-

1- साजिद पुत्र इरशाद निवासी ग्राम जस्सोवाला, थाना सहसपुर, देहरादून, उम्र 32 वर्ष

2- सद्दाम पुत्र बशीर निवासी ग्राम जस्सोवाला, थाना सहसपुर, देहरादून, उम्र 19 वर्ष

बरामदगी :-

1- घटना में चोरी किये गए बिजली व तांबे के तार (लगभग 04 किलो)

पुलिस टीम :-

1- अ0उ0नि0 प्रेम प्रसाद कोठारी
2- कानि0 विकास त्यागी
3- कानि0 बृजपाल
4- कानि0 रविन्द्र

You might also like