चार दिवसीय कार्यशाला के द्वितीय बैच का हुआ समापन

Second batch of four-day workshop concludes

साल्हावास खंड के राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय साल्हावास में निपुण हरियाणा मिशन के अंतर्गत प्राथमिक कक्षाओं के शिक्षकों के लिए चलाए जा रहे चार दिवसीय एफएलइन प्रशिक्षण के। दूसरे बैच का समापन गुरुवार को हुआ। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में चालीस शिक्षकों ने खेल – खेल में शिक्षा के नए-नए नवाचार सीखें। इस प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर अशोक कुमार , अनूप रानी व सतपाल ने शिक्षकों को चौथी व पाँचवीं कक्षा की पाठ्यचर्या की रूपरेखा से अवगत कराया तथा हिंदी, अंग्रेजी व गणित की अभ्यास पुस्तिका शिक्षक संदर्शिका, सालभर का एकेडमिक प्लान ,आंकलन,शिक्षण-अधिगम सामग्री, पुस्तकालय के महत्त्व आदि विषयों पर विस्तार से चर्चा की। बालगीत व विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से प्रशिक्षण कार्यक्रम को रोचक बनाया। सुबाना क्लस्टर के इंचार्ज नेतानन्द जाखड़ ने सभी प्रशिक्षु शिक्षकों को प्रशिक्षण में सुझाये गए नवाचारों को अपने विद्यालय में जा कर ईमानदारी से कार्यरूप देने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर की भूमिका में अशोक कुमार, अनूप रानी,एबीआरसी सतपाल,विरेंद्र बीआरपी, मुकेश पुनिया एबीआरसी,विनीता वर्मा, कृष्णा बीआरपी व सुनील कुमार भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र और निपुण मग देकर सम्मानित किया गया।

You might also like