मारवाड़ी युवा मंच डिब्रूगढ़ ग्रेटर शाखा ने गुणकारी पौधारोपण तथा वितरण कर मनाया विश्व पर्यावरण दिवस 

Marwari Yuva Manch Dibrugarh Greater Branch celebrated World Environment Day by planting and distributing medicinal plants

” जिस ज़मीन पर हम खड़े हैं उसे संरक्षित करें । एक स्थाई  कल के लिए आज मिट्टी के कटाव से लड़ें | “

 इस उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए मारवाड़ी युवा मंच डिब्रूगढ़ ग्रेटर शाखा ने आज  5 जून 2024 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर  मिट्टी के कटाव ( भू  कटाव ) को कम करने में मदद करने के लिए डिब्रूगढ़ के मारवाड़ी पट्टी अंचल में ब्रह्मपुत्र नदी के किनारे गुणकारी ” करंज ” के पौधे लगाकर एक  पहल की | ज्ञात हो कि ” करंज ” के ये पौधे विशेष पौधे होते हैं , जो बहुत तेजी से बढ़ते हैं, इस पेड़ की जड़ें बहुत फैलती हैं और इन पौधों को कम देखभाल की आवश्यकता होती है। साथ ही शाखा द्वारा हिलिका (हरड़) के 50 पौधे भी वितरित किए गए । शाखा द्वारा डिब्रूगढ़ के लगभग सभी सरकारी कार्यालयों और प्रशासनिक कार्यालयों में कुल 150 टेबल टॉप पौधे वितरित करने की पहल भी शुरू की गई है।
” विश्व पर्यावरण दिवस ” कार्यक्रम में डिब्रूगढ़ ग्रेटर शाखा के निवर्तमान अध्यक्ष युवा प्रमेश अग्रवाल , पूर्व शाखाध्यक्ष युवा मयंक पोद्दार , युवा डॉ. श्रीकांत सिकतिया तथा युवा सीए अभिषेक शर्मा , शाखासचिव युवा अभय कनोई, शाखा के अन्य सदस्य क्रमशः युवा संदीप अग्रवाल , युवा सुमित पोद्दार , युवा अंकुश अग्रवाल , युवा संजय वर्मा ,  युवा संजय अग्रवाल ( कनोई ) तथा युवा अविनाश सरावगी उपस्थित थे | यह जानकारी डिब्रूगढ़ ग्रेटर शाखा के शाखासचिव युवा अभय कनोई तथा युवा संदीप अग्रवाल द्वारा संयुक्त रूप से दी गई है |

You might also like