डिब्रूगढ़ में मारवाड़ी सम्मेलन ने लुईतपोरिया स्वर्ण शाखा साहित्य सभा के साथ मनाया विश्व पर्यावरण दिवस 

Marwari Sammelan in Dibrugarh celebrated World Environment Day with Luitporia Swarna Shakha Sahitya Sabha

सामाजिक संस्था मारवाड़ी सम्मेलन, डिब्रूगढ़ शाखा ने असम साहित्य सभा की स्वर्णिम इकाई लुईतपोरिया स्वर्ण शाखा साहित्य सभा के साथ संयुक्त रूप से विश्व पर्यावरण दिवस कार्यक्रम का आयोजन शहर के चौकीडिंगी अंचल स्थित में शहीद उद्यान में किया | संस्था द्वारा उद्यान के गमलों में फूलों के पौधे लगाए गए |  साथ ही उक्त उद्यान में पहले से लगे हुए कुछ पेड़ पौधों की उचित संरक्षण के प्रति भी व्यवस्था करते हुए उद्यान की साफ सफाई भी की गई। इस कार्यक्रम में मारवाड़ी सम्मेलन , डिब्रूगढ़ शाखा और लुइतपोरीया स्वर्ण शाखा साहित्य सभा के पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी  सदस्य क्रमशः डॉ. महेश कुमार जैन , राजकुमार अग्रवाल , सुरेश अग्रवाल,  प्रोफेसर राहुल दास , पुष्पा बुकलसरिया , पवन गाड़ोदिया , पुरुषोत्तम शर्मा तथा संदीप अग्रवाल उपस्थित थे। मौके पर उपस्थित सभी सदस्यों ने बड़े ही उत्साह पूर्वक सभी कार्य सम्पन्न करने में दिलचस्पी दिखाई।
You might also like