मारवाड़ी युवा मंच डिब्रूगढ़ शाखा ने नेत्रदानी स्व.अंजना देवी जैन के परिवार को प्रदान किया प्रशंसा प्रमाण पत्र
Marwari Yuva Manch Dibrugarh branch presented appreciation certificate to the family of late Anjana Devi Jain, who donated eyes
यह भी पढ़ें

मारवाड़ी युवा मंच, डिब्रूगढ़ शाखा द्वारा गत दिनों अपना 13वां नेत्रदान करवाया गया। यह नेत्रदान
शहर के ग्राहम बाजार निवासी श्री सुनील जैन (चूड़ीवाल ), मेसर्स सुरेश एंटरप्राइज , ग्राहम बाजार,डिब्रूगढ़) द्वारा अपनी धर्मपत्नी स्वर्गीय अंजना देवी जैन ( चूड़ीवाल) का मरणोपरांत करवाया गया। नेत्रदान की प्रक्रिया को डिब्रूगढ़ के जाने माने नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर श्री रमेश जी अग्रवाल ने अपनी टीम की सहायता से संपन्न कराया।
मारवाड़ी युवा मंच, डिब्रूगढ़ द्वारा स्वर्गीय अंजना देवी जैन के परिवार को नेत्रदान जैसे पुण्य कार्य को संपन्न कराने हेतु प्रशंसा प्रमाण पत्र (मानपत्र ) देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही शाखा द्वारा डॉक्टर श्री रमेश अग्रवाल का भी आभार व्यक्त किया गया। यह जानकारी मारवाड़ी युवा मंच डिब्रूगढ़ शाखा के सचिव युवा मुकेश अग्रवाल द्वारा दी गई है |
