मारवाड़ी युवा मंच उत्तर लखीमपुर प्रगति शाखा ने बेजुबान जानवरों के लिए ” ATM – Any Time Meal ” की शुरुआत
Marwari Yuva Manch North Lakhimpur Pragati Branch started "ATM - Any Time Meal" for mute animals


मारवाड़ी युवा मंच उत्तर लखीमपुर प्रगति शाखा द्वारा बेज़ुबान जानवरों के लिए एक अनोखी पहल ‘ATM – Any Time Meal’ का शुभारंभ किया गया है।इस पहल का उद्घाटन नगरपालिका अध्यक्ष निबेदिता दत्ता द्वारा किया गया।
इस ए टी एम ( ATM ) की दानदाता संगिता शर्मा है और इसके सफल कार्यान्वयन के लिए आयोजकों द्वारा उन्हें धन्यवाद दिया गया । शाखा द्वारा शाखा की संस्थापक अध्यक्ष उर्मिला दिनोदिया , साथ ही पूर्व अध्यक्ष कुसुम पाटवारी और राधिका तापड़िया का भी विशेष आभार व्यक्त किया गया ।इस कार्यक्रम में उत्तर लखीमपुर प्रगति शाखा की सदस्याओं ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। शाखा द्वारा सुजाता चौधरी, गायत्री राठी और सभी सदस्यों का दिल से धन्यवाद किया गया , जिन्होंने इस पहल को सफल बनाने में अपना योगदान दिया। ज्ञात हो कि ” ATM – Any Time Meal ” का उद्देश्य बेज़ुबान जानवरों को हर समय भोजन की सुविधा उपलब्ध कराना है। मौके पर शाखाध्यक्ष सुश्री डिंपी पुरोहित ने कहा कि हम आशा करते हैं कि इस पहल के माध्यम से हम बेज़ुबान जानवरों की भुख मिटाने में सफल होंगे और उन्हें एक बेहतर जीवन देने में सहयोग करेंगे। हम सभी से आग्रह करते हैं कि इस पहल में हमारा साथ दें और इसे सफल बनाने में अपनी भूमिका निभाएं। यह जानकारी सुश्री डिंपी पुरोहित द्वारा दी गई है |
