
कुरुक्षेत्र (अश्विनी वालिया) हरियाणा राज्य नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के प्रमुख अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री ओ.पी. सिंह, आई.पी.एस एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमति नितिका गहलौत के दिशा निर्देशों पर समूचे हरियाणा में नशा तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान “नशा मुक्त हरियाणा–नशा मुक्त भारत” के तहत कार्रवाई करते हुए हरियाणा एनसीबी यूनिट कुरूक्षेत्र ने महत्वपूर्ण सुराग जुटाते हुए दिनांक 05.08.2024 को एक नशा तस्कर से 250 ग्राम अफ़ीम समेत काबू करने में बड़ी सफलता हासिल की है। इस संबंध में प्राथमिक जानकारी देते हुए हरियाणा स्टेट नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो उप पुलिस अधीक्षक श्री राज कुमार कौशिक यूनिट कुरुक्षेत्र व यूनिट कुरूक्षेत्र प्रभारी उप निरीक्षक गुरनाम सिंह ने बताया कि खुफिया ड्यूटी के संबंध में स. उ. नि. विनोद कुमार अपने स्टाफ सहित जिमखाना क्लब कुरूक्षेत्र पर मौजूद थे। तभी एक मुख़बिर ने सूचना दी कि जितेंद्र पुत्र चमन लाल वासी गांव महूनागर जिला रामपुर (उत्तर प्रदेश) का है और कस्बा पेहवा में अपने बाल बच्चों सहित रहता है और अफीम बेचने का काम करता है जो आज भी अपनी मोटरसाइकिल नंबर UP22 AH-7792 मार्का बजाज सीटी 100 पर सवार होकर कुछ समय पश्चात यही से होते हुए पेहवा की तरफ जाएगा। स.उ.नि. विनोद कुमार ने थाना शहर थानेसर में सूचना दी जो मौका पर स.उ.नि.तेजवीर थाना शहर थानेसर अपने स्टाफ सहित मौका पर पहुंचे और तुरंत नाकाबंदी शुरू कर दी। थोड़ी देर बाद एक लड़का अपनी मोटरसाइकिल पर आता हुआ दिखाई दिया जिसको काबू किया और एनडीपीएस एक्ट के अनुसार सभी प्रक्रिया द्वारा पालन करते हुए मौके पर श्री परमजीत सिंह, नायब तहसीलदार कुरुक्षेत्र की मौजूदगी में तलाशी लेने पर पहनी पैंट की दहिनी जेब से 250 ग्राम अफीम बरामद हुई। जिसके संबंध में थाना शहर थानेसर जिला कुरुक्षेत्र में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया और जितेंद्र उपरोक्त को पेश अदालत करके पुलिस रिमांड हासिल किया जावेगा। इसके अलावा जो भी मुख्य सप्लायर या क्रेता, विक्रेता इत्यादि है के बारे में आरोपी से गहनता से पूछताछ की जाएगी। उप निरीक्षक गुरनाम सिंह ने बताया कि जहां से भी यह अफीम खरीद कर लाया है और जहां सप्लाई करनी थी उस बारे गहनता से आगामी कार्यवाही कानून अनुसार अमल में लाई जाएगी।
उप पुलिस अधीक्षक श्री राज कुमार ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि नशे की बिक्री, खपत या तस्करी के बारे में कोई भी सूचना हो तो एनसीबी के टोल फ्री नंबर 90508-91508 पर या कुरुक्षेत्र नारकोटिक इकाई के प्रभारी मोबाइल नंबर 99926-15226 पर बेफिक्र होकर दे सकते हैं, सूचना देने वाले का नाम पता किसी भी सूरत में उजागर नहीं किया जाएगा आमजन के सहयोग से ही नशा रूपी दैत्य को अंकुश में रखा जा सकता है।
