कुरुक्षेत्र की चारों विधानसभाओं के 100 फीसदी बूथों की चेकिंग करे रिटर्निंग अधिकारी:भारती
Returning officer should check 100% booths of all four assembly constituencies of Kurukshetra: Bharti
विधानसभा चुनावों का मुख्य आधार होंगी मतदाता सूचियां,राजनैतिक दलों को हर बूथ पर नियुक्त करने होंगे बीएलए, सांझे प्रयासों से ही तैयार की जा सकती है मतदाता सूची, अंबाला मंडल की आयुक्त गीता भारती ने विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से आमंत्रित किए सुझाव
कुरुक्षेत्र 10 अगस्त अंबाला मंडल की आयुक्त एवं चुनाव रोल पर्यवेक्षक गीता भारती ने कहा कि कुरुक्षेत्र की थानेसर, शाहबाद, पिहोवा और लाडवा विधानसभा के 100 फीसदी बूथों की चैकिंग सम्बन्धित विस क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी को करनी होगी। इन सभी बूथों पर मतदाताओं के लिए चुनाव आयोग की हिदायतों के अनुसार तमाम सुविधाएं होनी चाहिए। जिस भी बूथ में कोई कमी है तो उसे समय रहते ठीक किया जाए।आयुक्त गीता भारती शनिवार को लघु सचिवालय के सभागार में विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों तथा अधिकारियों की एक संयुक्त बैठक को सम्बोधित कर रही थी। इससे पहले आयुक्त ने विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से मतदाता सूची की शुद्घिकरण करवाने के लिए सुझाव आमंत्रित किए। इस दौरान राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों ने कुछ सुझाव दिए। इन सुझावों पर चुनाव तहसीलदार को तुरंत कार्यवाही करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची चुनाव का मुख्य आधार है, इसलिए मतदाता सूचियों की शुद्धिकरण का कार्य पीक पर चल रहा है और यह कार्य निर्धारित शैडयूल के अनुसार किया जा रहा है। इन मतदाता सूचियों के लिए ही विभिन्न राजनैतिक दलों के सहयोग की जरूरत है। इसके लिए राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को प्रत्येक बूथ पर बीएलए की नियुक्ति करनी होगी। यह बीएलए बीएलओ के साथ मिलकर मतदाता सूचियों का शुद्धिकरण करवाएंगे ताकि 27 अगस्त को मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन किया जा सके।उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की हिदायतों के अनुसार जिन युवाओं की आयु 1 जुलाई 2024 को 18 वर्ष की हो चुकी है। उन युवाओं का वोट बनवाना सुनिश्चित करे। इसके लिए कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में विशेष शिविर लगाया जाए। सभी मिलकर पात्र व्यक्तियों की वोट बनवाना सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि आरओ व एआरओ चुनाव आयोग की हिदायतों के अनुसार ही मृत्यु उपरांत वोट काटना सुनिश्चित करे तथा किसी भी जायज वोट का ना कटने दे। इन मतदाता सूचियों की दावे व आपत्तियों का काम रविवार तक चलेगा। सभी का साझा कार्यक्रम समझ कर कार्य करना होगा। इसके अलावा निर्वाचन आयोग की हेल्पलाइन का प्रयोग करना चाहिए ताकि किसी प्रकार की मतदाता सूचियों या वोट से सम्बन्धित शिकायतों को दर्ज करवाया जा सके। इसके बाद इन शिकायतों का निवारण सहजता से किया जा सके। इस मौके पर एडीसी डा. वैशाली शर्मा, एसडीएम सुरेन्द्र पाल, नगराधीश डा. रमन गुप्ता, एसडीएम अमन कुमार, एसडीएम नरेन्द्र पाल मलिक, एसडीएम नसीब कुमार, चुनाव तहसीलदार सरला कौशिक, सहायक मीनू, सर्वजीत, सुनील मराठा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
