संत निरंकारी मिशन द्वारा हरित विश्व की ओर एक सार्थक कदम
A meaningful step towards a green world by Sant Nirankari Mission

झज्जर।संत निरंकारी मिशन द्वारा पुरे भारतवर्ष में 600 से अधिक स्थानों पर चलाई जा रही वननेस oneness वन परियोजना के अंतर्गत जिला झज्जर में संत निरंकारी अनुयायियों द्वारा भिन्न भिन्न स्थानों पर पौधारोपण किया गया। जिसका उद्घाटन झज्जर में सिकंदरपुर रोड पर संजीत राठी के खेत मे लगभग डेढ़ एकड़ में और संत निरंकारी सत्संग भवन सांपला रोड झज्जर में पलवल ज़ोन के जोनल इंचार्ज जगदीश चन्द्र जी के कर कमलों द्वारा पौधारोपण कर के किया गया।इसके अतिरिक्त जिला झज्जर के अनेक स्थानों पर भी पौधरोपण करने के लिए अनुयायियों को 200 से अधिक पौधे वितरित किये गए ।
इस पौधारोपण कार्यक्रम के उपरांत सांपला रोड सत्संग भवन में जोनल इंचार्ज की अध्यक्षता में सत्संग का आयोजन किया गया जिसमें उन्होंने फरमाया कि निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित जी के मार्गदर्शन में वननेस oneness वन प्रोग्राम में भागीदारी सुनिश्चित करें और विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण करके उसकी उचित देखभाल भी करे। इस कार्यक्रम में रोशनलाल संयोजक जिला झज्जर के अतिरिक्त जिला झज्जर के सभी मुखी एवं मास्टर मुकेश कुमार सेवादल संचालक के नेतृत्व में सभी सेवादल के सेवादारों और सर्व साध संगत झज्जर ने भाग लिया।
सत्संग की समाप्ति के उपरांत जिज्ञासु पुनिया के परिवार की तरफ से सभी के लिए लंगर की व्यवस्था भी की गई।
