डिब्रूगढ में एकल अभियान पूर्वी पूर्वोत्तर संभाग के छह दिवसीय दिवसीय संभाग स्तरीय ” दक्षता व क्षमता विकास वर्ग ” का शुभारंभ

Ekal Abhiyan East Northeast Division's six-day divisional level "Efficiency and Capacity Development Class" started in Dibrugarh

 डिब्रूगढ के ज्योतिनगर स्थित भगवान दास गाड़ोदिया स्मृति भवन ( संभाग अभियान कार्यालय, पूर्वी पूर्वोत्तर संभाग ) में एकल अभियान पूर्वी पूर्वोत्तर संभाग के छह दिवसीय संभाग स्तरीय ” दक्षता व क्षमता विकास वर्ग ” के उद्घाटन सत्र का आयोजन आज दिनांक 20 अगस्त को किया गया | कार्यक्रम की शुरुआत इंदू जी देवड़ा ( महिला प्रभारी,  पूर्वोत्तर प्रभाग )  द्वारा भारत माता एवम माता सरस्वती की फोटो के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुई , इसमें उनका साथ दिया कविता हंसारिया ( महिला प्रभारी , पूर्वी पूर्वोत्तर संभाग ) ने | उसके बाद आमंत्रित अतिथि के रुप में उपस्थित डॉ. महेश कुमार जैन ( खेल कूद प्रभारी , पूर्वी पूर्वोत्तर संभाग ) , शरद हंसारिया ( उपाध्यक्ष , पूर्वी पूर्वोत्तर संभाग ) , राधेश्याम ढढ ( अध्यक्ष , डिब्रूगढ़ अंचल समिति ) , इंदू देवड़ा , कविता हंसारिया , संदीप अग्रवाल ( संवाद प्रभारी, डिब्रूगढ़ अंचल समिति ) तथा रमेश लिंबू ( अभियान प्रमुख, पूर्वोत्तर प्रभाग ) को मंचासीन करवाया गया | रमेश लिंबू ने मंचासीन सभी अतिथियों का परिचय उपस्थित सभी के समक्ष रखा तथा इस छह दिवसीय दक्षता व क्षमता विकास वर्ग की प्रस्तावना से सभी को अवगत कराया | कार्यकर्ता भाई महेश्वर सुरीन ने अमृत वचन तथा भाई पुरंदर पेगू ने व्यक्तिगत गीत प्रस्तुत किया | ज्ञात हो कि इस छह दिवसीय वर्ग में एकल अभियान के चार अंचलों क्रमशः डिब्रूगढ़ , लखीमपुर , तिनसुकिया तथा धेमाजी से लगभग 70 कार्यकर्ता भाई बहन भाग ले रहे हैं | संगठन की संशोधित कार्य-प्रणाली, संगठन शास्त्र तथा संगठन तंत्र के साथ अपनी दायित्व के प्रति निपुणता निर्माण करना ही इस वर्ग का उद्देश्य है। इस प्रशिक्षण वर्ग की प्रशिक्षण टोली में अजय मिपुन ( संभाग प्रमुख , पूर्वी  पूर्वोत्तर संभाग ) , सुनील तांती ( आरोग्य प्रशिक्षक, पूर्वी पूर्वोत्तर संभाग ) , सुरजमनी भूमिज ( प्राथमिक शिक्षा प्रमुख, पूर्वी पूर्वोत्तर संभाग ) , निपेन सोरेन ( ग्राम विकास प्रशिक्षक, पूर्वी पूर्वोत्तर संभाग )पुरंदर पेगु ( जागरण प्रशिक्षक, पूर्वी पूर्वोत्तर संभाग )

गणेश पौडयाल , मणिपुर ( ग्राम विकास प्रशिक्षक, पूर्वोत्तर प्रभाग ) आदि उपस्थित रहकर विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान करेंगे |
मौके पर शरद हंसारिया ने उपस्थित सभी प्रशिक्षार्थियों को अपनी शुभकामनाएं दी तथा सभी को मन लगाकर इस छह दिवसीय वर्ग को सफल बनाने का आग्रह किया | इस छह दिवसीय वर्ग के वर्ग अधिकारी के रूप में उपस्थित डॉ. महेश कुमार जैन ने सभी का मार्गदर्शन करते हुए काफी महत्वपूर्ण बातें बताई | साथ ही इंदू देवड़ा , कविता हंसारिया ने भी अपने वक्तव्य रखें | कार्यक्रम का संचालन सुनील तांती ने किया | यह जानकारी डिब्रूगढ़ अंचल संवाद प्रभारी संदीप अग्रवाल द्वारा दी गई है |
You might also like