विधानसभा चुनाव के लेकर लाडवा विधानसभा में रैली, जनसभा, होर्डिंग, पोस्टर इत्यादि के लिए स्थान किए निर्धारित:सुशील सारवान
Places have been designated for rallies, public meetings, hoardings, posters etc. in Ladwa assembly for the assembly elections: Sushil Sarwan
लाडवा 29 अगस्त। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुशील सारवान ने कहा कि विधानसभा चुनाव-2024 के तहत भारत निर्वाचन आयोग तथा मुख्य निर्वाचन अधिकारी हरियाणा चंडीगढ़ की हिदायत अनुसार राजनीतिक दलों, चुनाव लडऩे वाले उम्मीदवारों को चुनाव प्रचार के लिए रैली, जनसभा, तथा फ्लेक्स-बैनर इत्यादि के लिए 11-लाडवा के अंतर्गत पडऩे वाले ब्लॉक इत्यादि के लिए जगह निर्धारित की गई है।उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुशील सारवान ने कहा कि लाडवा विधानसभा क्षेत्र में रैली के लिए 5 जगह निर्धारित की है, जिनमें बाबैन की नई अनाज मंडी, मिन स्टेडियम बीड कालवा, मिनी स्टेडियम कलाल माजरा, खेल स्टेडियम ग्राम धनौरा जाटान नजदीक लाडवा, नई अनाज मंडी पिपली और नई अनाज मंडी नंबर 10 लाडवा को शामिल किया गया है। इन विधानसभा चुनावों में रैलियों का आयोजन करने से पहल
