सीएम नायब सैनी ने इस्माईलाबाद में किया भाजपा कार्यालय का उद्धाटन
CM Naib Saini inaugurated BJP office in Ismailabad
पिहोवा हलके में पहुंचने पर जयभगवान शर्मा ने सीएम नायब सैनी का किया अभिनंदन
ये सिर्फ कार्यालय का उद्घाटन नहीं बल्कि पिहोवा के विकास का उद्घाटन है : जयभगवान शर्मा

अश्विनी वालिया
कुरुक्षेत्र पिहोवा विधानसभा क्षेत्र के इस्माईलाबाद में रविवार सुबह भाजपा कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पहुंचे और पिहोवा हलके के भाजपा प्रत्याशी जयभगवान शर्मा ने सीएम नायब सैनी पिहोवा हलके के इस्माईलाबाद में पहुंचने पर फूल-मालाएं पहनाकर और गुलदस्ते भेंट कर जोरदार अभिनंदन किया। इस दौरान सीएम नायब सिंह सैनी, भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं, नेताओं, मंडल – प्रमंडल अध्यक्षों की मौजूदगी में भाजपा प्रत्याशी जयभगवान शर्मा ने इस्माईलाबाद में पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किया। इस्माईलाबाद कार्यालय के उद्घाटन के दौरान हरियाणा एक -हरियाणवी एक, सबका साथ-सबका विकास और भाजपा के जयघोष से पूरा पंडाल गूंज उठा। कार्यालय उद्घाटन के अवसर पर सीएम नायब सैनी ने पिहोवा हलके के भाजपा प्रत्याशी जयभगवान शर्मा को कार्यालय शुभारंभ होने की बधाई दी और आगामी विधानसभा चुनाव में पिहोवा हलके की प्रंचड जीत के लिए शुभकामनाएं दी। पिहोवा की पावन धरती पर कार्यक्रम में मौजूद जनसमूह को संबोधित करते हुए सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार के सुशासन में लोगों ने यह अनुभव किया है कि भाजपा के राज में हरियाणा बदला है और हरियाणा की स्थिति पहले से कहीं बेहतर हुई है। सैनी ने कहा कि पहले की सरकारों में नौकरियों में खर्ची-पर्ची चलती थी लेकिन अब ना तो खर्ची चलती है ना पर्ची चलती है और ना ही मर्जी चलती है। भाजपा सरकार के शासन में केवल गरीबों, किसानों, युवाओं की मेहनत और लग्र चलती है। सीएम नायब सैनी ने कार्यालय शुभारंभ अवसर पर मौजूद जनसमूह से अपील करते हुए कहा कि वे भाजपा की प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनानेे के लिए आगामी 5 अक्तूबर को कमल के फूल पर बटन दबाकर भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाएं।
पिहोवा हलके से भाजपा प्रत्याशी ने जयभगवान शर्मा ने रितेश छाबड़ा व अपनी पूरी टीम के साथ मिलकर इस्माईलाबाद कार्यालय शुभारंभ से पूर्व नगरखेड़ा का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद वे कार्यालय उद्घाटन स्थल पर पहुंचे। कार्यालय उद्घाटन अवसर पर पहुंचने पर जयभगवान शर्मा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का अभिवादन करते हुए कहा कि आप सबकी गरिमामयी उपस्थिति हलके में पार्टी को मजबूती प्रदान करेगी। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि जनता का आशीर्वाद मिलने पर पिहोवा हलके में विकास की गति और अधिक बढ़ेगी। यहां पर जन-जीवन खुशहाल होगा और अनेक महत्वकांक्षी योजनाओं को रफ्तार मिलेगी। उन्होंने कहा कि अनाज मंडी में किसान साथियों के लिए विश्राम गृह के निर्माण की पूरी कोशिश की जाएगी। भाजपा प्रत्याशी जयभगवान शर्मा ने पिहोवा की जनता से कहा कि दूरगामी सोच अपनाते हुए पिहोवा को 20 साल आगे लेकर जाया जाएगा। पिहोवा हलके में स्वरोजगार, सेवा, चिकित्सा, समर्पण के नित नए आयाम स्थापित किए जाएंगे। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राकेश पुरोहित, उपाध्यक्ष नेत्रपाल राणा, नवीन गर्ग उपाध्यक्ष, सोनू गर्ग उपाध्यक्ष, सुखदेव शर्मा कमोदा उपाध्यक्ष, सलिंद्र सिंह खिदरपुरा उपाध्यक्ष, रामलाल प्रजापत उपाध्यक्ष, नरेश आर्य मंडल महामंत्री, गुलशन शर्मा मंडल महामंत्री, परमजीत कौर सैनी मंडल मंत्री, परमजीत सिंह रंगरेटा, सरदार हरमीत सिंह, दीपक कुमार एडवोकेट, महेश तलवाड़, मनोज शर्मा, सुशील गर्ग कोषाध्यक्ष, दुष्यंत सैनी मीडिया प्रमुख, निर्भय छाबड़ा मीडिया सहप्रमुख, अमित सैनी आईटी प्रमुख, जगदीश मेहला सोशल मीडिया प्रमुख व मयंक शर्मा सोशल मीडिया सह प्रमुख समेत सैंकडों जनसमर्थक मौजूद रहे।
