डिब्रूगढ में एकल अभियान पूर्वी पूर्वोत्तर संभाग के छह दिवसीय दिवसीय दक्षता व क्षमता विकास वर्ग का समापन

Six-day skill and capacity development class of Ekal Abhiyan Eastern Northeast Division concluded in Dibrugarh

संगठन की संशोधित कार्य-प्रणाली, संगठन शास्त्र तथा संगठन तंत्र के साथ अपनी दायित्व के प्रति निपुणता निर्माण करने के उद्देश्य से डिब्रूगढ के ज्योतिनगर स्थित भगवान दास गाड़ोदिया स्मृति भवन ( संभाग अभियान कार्यालय, पूर्वी पूर्वोत्तर संभाग ) में गत 16 सितंबर से शुरू हुए एकल अभियान पूर्वी पूर्वोत्तर संभाग के छह दिवसीय संभाग स्तरीय ” दक्षता व क्षमता विकास वर्ग ” के समापन सत्र का आयोजन आज दिनांक 21 सितंबर को किया गया | कार्यक्रम की शुरुआत आमंत्रित अतिथि के रुप में उपस्थित पूर्वी पूर्वोत्तर संभाग के उपाध्यक्ष शरद हंसारिया , महिला प्रभारी कविता हंसारिया, डिब्रूगढ अंचल के उपाध्यक्ष कमल मोदी , संवाद प्रभारी संदीप अग्रवाल , कौशल बावरी ( जिला संपर्क प्रमुख , राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, डिब्रूगढ ), तथा पूर्वोत्तर प्रभाग के अभियान प्रमुख रमेश लिंबू को मंचासीन करवाया गया | अजय मिपुन ( अभियान प्रमुख , पूर्वी पूर्वोत्तर संभाग ) ने मंचासीन सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए सभी का परिचय उपस्थित सभी के समक्ष रखा  | सूरजमनी भूमिज ने इस छह दिवसीय वर्ग का प्रतिवेदन सभी के समक्ष रखा | इस वर्ग में भाग ले रहे कुछ एकल कार्यकर्ताओं ने वर्ग के अपने अनुभवों को साझा किया | मंचासीन सभी अतिथियों ने अपने आशीर्वचन प्रदान किए , सभी ने वर्ग में भाग लेने वाले प्रशिक्षार्थियों को अपनी शुभकामनाएं और धन्यवाद दिया , साथ ही उन्हें अपनी बातों से प्रेरित भी किया |
 ज्ञात हो कि इस छह दिवसीय वर्ग में एकल अभियान के चार अंचलों क्रमशः जोरहाट , माजुली , शिवसागर तथा गोलाघाट से लगभग 50 कार्यकर्ता भाई बहनों ने भाग लिया | इस प्रशिक्षण वर्ग की प्रशिक्षण टोली में कर्ण गौड़ ( केंद्रीय सह आरोग्य प्रमुख ), रमेश लिंबू ( प्रभाग अभियान प्रमुख, पूर्वोत्तर ) , तिलेश्वर कुर्मी ( प्रभाग कार्यालय प्रमुख ), राम साहू ( सी.एस.आर प्रमुख , पूर्वोत्तर प्रभाग ) , अजीत तांती ( प्रभाग प्राथमिक शिक्षा प्रमुख ), गणेश पौडयाल , मणिपुर ( ग्राम विकास प्रशिक्षक, पूर्वोत्तर प्रभाग ), मंटू गंजू ( जागरण प्रशिक्षक, पूर्वोत्तर प्रभाग ) आदि के साथ पूर्वी पूर्वोत्तर संभाग के अभियान प्रमुख अजय मिपुन के नेतृत्व में संभाग की संपूर्ण प्रशिक्षण टोली के कार्यकर्ता तथा
सुभाष जोशी  ( विभाग प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, डिब्रूगढ ) ने उपस्थित रहकर विभिन्न विषयों क्रमशः एकल अभियान का स्वरूप, एकल विद्यालय का स्वरूप , ग्राम संगठन व कार्यकारिणी समिति, ग्राम वार्षिक उत्सव व प्रतियोगिता , संस्कार शिक्षा, प्राथमिक शिक्षा, व्यक्तित्व विकास व अनुशासन, भारत के गौरवमय इतिहास आदि विषयों पर बौद्धिक प्रदान किया |  कार्यक्रम का संचालन अजय मिपुन ने किया | यह जानकारी डिब्रूगढ़ अंचल संवाद प्रभारी संदीप अग्रवाल द्वारा दी गई है |

You might also like