अपराध में साथ नहीं दिया तो मार दी थी गोली, धरा

He was shot dead for not cooperating in crime, arrested

 

नई दिल्ली, दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक ऐसे बदमाश को गिरफ्तार किया है, जिसने अपराध में साथ देने से मना करने पर अपने ही जानकार को गोली मारकर घायल कर दिया था। बदरपुर इलाके में छह अक्टूबर 2021 को हुई इस वारदात में आरोपी वांछित था। पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी की पहचान मैदनगढ़ी निवासी अभिषेक उर्फ भोला के तौर पर हुई है। इसपर हत्या के प्रयास, डकैती, झपटमारी, चोरी और आर्म्स एक्ट के नौ मामले दर्ज हैं। क्राइम ब्रांच के मुताबिक बदरपुर इलाके में आरोपी अभिषेक उर्फ भोला ने विक्की और उसके दोस्तों को छीना-झपटी, लूट और डकैती जैसे अपराध में उसकी मदद करने के लिए कहा था। जब उन्होंने सहयोग करने से इनकार कर दिया तो उसने जान से मारने की धमकी दी और विक्की पर गोली भी चला दी थी। गोली विक्की के पास से गुजरी और राजा उर्फ बबली के कंधे पर जा लगी थी।

 

 

You might also like