हाशिम बाबा ने जिम मालिक की हत्या के दिए थे निर्देश
Hashim Baba had given orders to kill the gym owner

नई दिल्ली, ग्रेटर कैलाश जिम संचालक हत्याकांड मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि गैंगस्टर हाशिम बाबा ने अपने गुर्गों को नादिर शाह पर हमले का आदेश दिया था। इस दौरान हाशिम बाबा के संपर्क में कई शूटर थे। हाशिम को हिरासत में लेकर पुलिस इस मामले से संबंधित अन्य जानकारियां हासिल करने का प्रयास कर रही है। फोन को तोड़कर फेंक दिया सूत्रों के मुताबिक जिस फोन से हाशिम और लॉरेंस बिश्नोई के बीच संपर्क हुआ, उसे तोड़कर फेंक दिया गया है। जांच में सामने आया है कि नादिर शाह की हत्या लॉरेंस बिश्नोई के निर्देश पर हाशिम बाबा ने कराई है। इस हत्याकांड को अंजाम देने वाले मुख्य शूटर मधुर और राजू अभी भी फरार हैं। हालांकि, इन दोनों के अलावा स्पेशल सेल ने हाशिम के गुर्गे बॉबी उर्फ कबूतर की तलाश शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि बॉबी ने ही मधुर और राजू को गाड़ी, हथियार समेत अन्य मदद मुहैया कराई थी।
