14 फरवरी को बसंत पंचमी के अवसर पर आयुष विभाग कुरूक्षेत्र द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का होगा आयोजन
On the occasion of Basant Panchami on 14 February, a free health camp will be organized by the AYUSH Department, Kurukshetra.

अश्विनी वालिया
कुरुक्षेत्र 13 फरवरी जिला आयुर्वेद अधिकारी डा. सुदेश जाटियान ने बताया कि 14 फरवरी को बसंत पंचमी के अवसर पर गुर्जर धर्मशाला कुरुक्षेत्र में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। आयुष विभाग के अनुभवी आयुर्वेदिक व होम्योपैथिक विशेषज्ञों द्वारा रोगियों को निशुल्क चिकित्सा व परामर्श दिया जाएगा। शिविर के दौरान अनुभवी योग विशेषज्ञ द्वारा योग का अभ्यास भी करवाया जाएगा। निशुल्क चिकित्सा शिविर में मधुमेह, बीपी की जांच निशुल्क की जाएगी। इस प्रकार के शिविरों का भरपूर लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में स्वास्थ्य शिविर में उपस्थित होकर निशुल्क औषधि के साथ-साथ अनुभवी चिकित्सकों द्वारा बताए जा रहें स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त करें।
