जयराम ठाकुर ने की जे.पी. नड्डा से मुलाकात
Jairam Thakur met J.P. Nadda

नई दिल्ली,भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं हरियाणा विधानसभा में विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को यहां पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य, रसायन तथा उर्वरक मंत्री जे.पी. नड्डा से मुलाकात की।श्री ठाकुर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, “आज नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य, रसायन तथा उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से शिष्टाचार भेंट कर नई दिल्ली विधानसभा चुनाव में पार्टी की प्रचंड जीत की शुभकामनाएं दी। इस दौरान श्री नड्डा से हिमाचल के विकास से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।”
