GDP ग्रोथ रेट में तेजी है शुभ संकेत- ICCI

The increase in GDP growth rate is a good sign – ICCI

वित्त वर्ष 2023-2024 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में जीडीपी ग्रोथ बढ़कर 8.4 प्रतिशत पर पहुंच गई है. जबकि पिछली तिमाही में देश की जीडीपी 7.6 प्रतिशत रही थी. देश की बढ़ती जीडीपी ग्रोथ रेट पर इंटीग्रेटेड चैम्बर्स ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (आईसीसीआई) के डायरेक्टर नीरज कुमार मिश्रा कहते है कि मैन्युफैक्चरिंग और माइनिंग सेक्टर के बेहतर परफॉर्मेंस से जीडीपी बढ़ी है. उम्मीद से ज्यादा बढ़ोतरी की वजह मजबूत शहरी खपत, मैन्युफैक्चरिंग और उच्च सरकारी खर्च था. वहीं एक साल पहले यानी 2022-23 की तीसरी तिमाही में जीडीपी महज 4.5 प्रतिशत बढ़ी थी. डायरेक्टर आईसीसीआई कहते है कि जीडीपी ग्रोथ RBI के अनुमान से बेहतर है. RBI ने तीसरी तिमाही में जीडीपी ग्रोथ 6.5 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया था. 2023-24 तीसरी तिमाही में 8.4 प्रतिशत की मजबूत जीडीपी वृद्धि भारतीय अर्थव्यवस्था की शक्ति और क्षमता को प्रदर्शित करती है। तीसरी तिमाही में जीडीपी वृद्धि ने तमाम विश्लेषकों को गलत साबित किया है. वहीं भारत ने दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक के रूप में अपना स्थान बरकरार रखा है। डायरेक्टर आईसीसीआई ताजा जीडीपी आंकड़ों से तीन बड़े संकेत मिल रहे हैं। पहला यह कि मोदी सरकार अर्थव्यस्था की अच्छी प्रबंधक है। दूसरा यह कि अब निजी कंपनियों में निवेश को लेकर झिझक खत्म होगी और वो पैसे लगाने को प्रोत्साहित होंगे। तीसरा संकेत यह है कि आरबीआई को रुपये को मैनेज करने का और ज्यादा रूम मिल गया है।

 

You might also like