श्याम सेवा समिति ने श्यामभक्तों को भेंट की बाबा श्री श्याम की फोटो

Shyam Seva Samiti presented the photo of Baba Shri Shyam to the devotees of Shyam.

डिब्रूगढ़ ( असम ) , 5 मार्च , संदीप अग्रवाल
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी डिब्रूगढ़ की जानी मानी धार्मिक संस्था श्री श्याम सेवा समिति द्वारा श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव 2024 का भव्य आयोजन आगामी 17 मार्च से किया जाएगा। इसी कड़ी में गत 3 मार्च, रविवार को समिती द्वारा बाबा श्री श्याम की मनमोहक फोटो ( जो डिब्रूगढ़ के श्री श्याम भक्तों को भेंट की गई ) का पूजन और बाबा की आरती तथा प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय मारवाड़ी हिंदी हाई स्कूल में किया गया | इसके साथ ही समिति द्वारा श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव – 2024 का शुभारंभ किया गया। समिति द्वारा समिति के सदस्य तथा डिब्रूगढ़ के युवा पत्रकार संदीप अग्रवाल को तिलक लगाकर बाबा की फ्रेम की हुई पहली फोटो भेंट की गई | समिति द्वारा शहर के श्याम भक्तों को बाबा की फोटो वितरण कर अभिनंदन तथा निमंत्रण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समिती के पुरुष तथा महिला सदस्यों ने अलग अलग ग्रुप बनाकर शहर के विभिन्न स्थानों में रहने वाले श्याम भक्तों के निवास पर जाकर उन्हें बाबा की फोटो प्रदान की। लगभग 225 फोटो वितरित की गई ।सभी श्याम भक्तों में काफी उत्साह नजर आया। सभी ने समिती के इस कार्य की सराहना की। सभी का कहना था की इस तरह से खुद आकर अभिनंदन कर निमंत्रण सिर्फ श्याम सेवा समिति ही करती आई है। साथ ही समिती द्वारा निकाली गई शोभायात्रा की भी प्रसंशा करते हुवे कह रहे थे कि काफी सुंदर , मनमोहक शोभायात्रा श्री श्याम सेवा समिति द्वारा प्रत्येक वर्ष निकाली जाती है।
ज्ञात हो की श्री श्याम सेवा समिति इस वर्ष अपना बत्तीसवां ( 32 ) श्री श्याम फाल्गुण महोत्सव मना रही है। तथा इस वर्ष बाबा की शोभायात्रा गुजराती थीम पर निकाली जाएगी | यह जानकारी समिती की वरिष्ठ महिला सदस्या स्मिता बगड़िया द्वारा दी गई है |
You might also like