सेवा ट्रस्ट यू.के. इंडिया ने महाशिवरात्रि मनाई महाशिवरात्रि पर डाबर इम्यूनिटी किट वितरित की

Seva Trust UK India celebrates Mahashivratri, distributes Dabur Immunity Kit on Mahashivratri

अश्विनी वालिया कुरुक्षेत्र
आज महाशिव रात्रि के पावन अवसर पर सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया ने विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के संग पिहोवा में महाशिवरात्रि मनाई गई। सेवा ट्रस्ट यूके के जिला कोऑर्डिनेटर पवन मित्तल ने विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को अपनी को-स्पोंसर डाबर इंडिया लिमिटेड की तरफ से डाबर इम्यूनिटी किट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पिहोवा के वरिष्ठ प्राध्यापक गुरमीत काहलों की उपस्थिति में वितरित की पवन मित्तल ने कहा की विशेष आवश्यकता वाले बच्चे भी हमारे समाज का महत्वपूर्ण अंग है ये बच्चे भी दूसरे बच्चों की तरह हर ऐक्टिविटी में भाग लेते हैं सभी कार्य करते है बस इन्हें प्यार की जरूरत है आज महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर इन सभी बच्चों के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई की भोलेनाथ इन सभी बच्चों को उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करे वरिष्ठ प्राध्यापक गुरमीत काहलों वह रोहित शर्मा ने पवन मित्तल व सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया का इस पुनीत कार्य के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि समाज के हर वर्ग को इस कार्य से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस अवसर पर विशेष अध्यापक श्री विजेंद्र धीमान, मैडम मीतू राज, अनुज राणा आदि उपस्थित रहे|

You might also like