भारत में शहबाज का यूट्यूब चैनल और सूचना प्रसारण मंत्री के एक्स अकाउंट बैन

Shehbaz's YouTube channel and Information and Broadcasting Minister's ex-account banned in India

 

नई दिल्ली, केंद्र सरकार ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के आधिकारिक यूट्यूब चैनल को भारत में बैन कर दिया है। इसके साथ पाकिस्तान के सूचना और प्रसारण मंत्री अताउल्लाह तरार के भी सोशल मीडिया एक्स को भी बैन कर दिया है। जानकारी के मुताबिक भारत सरकार ने कई और लोगों पर भी इस तरह की कार्रवाई की है।

जानकारी के मुताबिक जब पाक पीएम शहबाज शरीफ का यूट्यूब चैनल सर्च किया गया तो एक मैसेस आया कि ये कॉन्टेंट राष्ट्रीय सुरक्षा या सार्वजनिक व्यवस्था से संबंधित सरकार के आदेश के कारण यह भारत में उपलब्ध नहीं है। सरकार द्वारा हटाए जाने के अनुरोधों के बारे में अधिक जानकारी के लिए, कृपया गूगल ट्रांसपेरेंसी रिपोर्ट देखें। इसके अलावा केंद्र सरकार ने पाकिस्तान के सूचना प्रसारण मंत्री अताउल्लाह तरार के सोशल मीडिया एक्स को भी बैन कर दिया है। इससे पहले तरार ने बुधवार को एक प्रेस वार्ता में कहा था कि हमको खुफिया जानकारी मिली है कि हिंदुस्तान अगले 24 से 36 घंटों के अंदर पाकिस्तान पर हमला कर सकता है। इसके मद्देनजर भारत ने यह कदम उठाया है।

You might also like