आठ हजार से ज्यादा एक्स अकाउंट ब्लॉक, भारत के खिलाफ फर्जी खबरें फैलाने का आरोप
More than eight thousand ex-accounts blocked, accused of spreading fake news against India

नई दिल्ली, भारत ने पाकिस्तान को चौतरफा घेर के रखा है। उसे कहीं से कोई राहत नहीं मिल रही है। जो जहां गड़बड़ी करता है या अफवाह फैलाता है उस पर तत्काल एक्शन हो जाता है। ऐसे ही फर्जी खबरें चलाने के आरोप में इंटरनेशनल न्यूज ऑर्गनाइजेशन समेत 8 हजार से अधिक एक्स अकाउंट बंद किए गए है। एक्स ने यह दावा अपने ग्लोबल गवर्नेंस अफेयर्स अकाउंट के जरिए किया है। प्लेटफॉर्म ने कहा कि हम इससे सहमत नहीं हैं, ये पोस्ट और अकाउंट सिर्फ भारत में नहीं दिखेंगे। ग्लोबल गवर्नमेंट अफेयर्स ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर बताया कि भारत सरकार ने ऐसे अकाउंट्स और पोस्ट्स को बैन करने के आदेश जारी किए हैं, जो फर्जी खबरें, पाकिस्तान के लिए प्रोपेगैंडा और भारत विरोधी कंटेंट (टेक्स्ट, फोटो और वीडियो) फैला रहे हैं। सरकार का कहना है कि ये कार्रवाई राष्ट्रीय सुरक्षा और साइबर सुरक्षा को मजबूत करने के लिए की गई है। कुछ अकाउंट्स पर भारत में अस्थिरता फैलाने और गलत सूचना प्रसारित करने का आरोप है।
