मोदी ने की रायपुर सड़क हादसा पीड़ितों को सहायता राशि देने की घोषणा
Modi announced to provide relief funds to Raipur road accident victims

नई दिल्ली/रायपुर, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के रायपुर के सारागांव सड़क हादसे पर सोमवार को दुःख जताया और मृतकों के परिजनों को सहायता राशि देने की भी घोषणा की है।प्रधानमंत्री की ओर से एक ट्वीट में कहा गया है, “छत्तीसगढ़ में रायपुर के सारागांव के पास सड़क दुर्घटना में 13 लोगों की मौत से बहुत दुःखी हूँ। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति संवेदना। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।” श्री मोदी ने कहा, “प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50-50 हजार रुपये दिये जायेंगे।”
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सारागांव के पास खरोरा क्षेत्र में रविवार रात सड़क हादसा हुआ, जिसमें 13 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी और 14 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये।
