पाकिस्तान के साथ संवेदनशील जानकारी साझा करने के आरोप में सीआरपीएफ कर्मी गिरफ्तार
CRPF personnel arrested for sharing sensitive information with Pakistan

नई दिल्ली, राष्ट्रीय अन्वेषण अभिरकण (एनआईए) ने पाकिस्तानी खुफिया अधिकारियों के साथ संवेदनशील जानकारी साझा करने के आरोप में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।अधिकारियों ने बताया कि आरोपी मोती राम जाट जासूसी गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल था और राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित गोपनीय जानकारी पाकिस्तान के खुफिया अधिकारियों (पीआईओ) के साथ 2023 से साझा कर रहा था।उन्होंने बताया कि एजेंसी को पता चला है कि वह विभिन्न माध्यमों से पीआईओ से धन प्राप्त कर रहा था।एनआईए ने मोती राम को दिल्ली से गिरफ्तार किया और उससे पूछताछ जारी है।उसने बताया कि ‘पटियाला हाउस कोर्ट’ की विशेष अदालत ने मोती राम को छह जून तक के लिए हिरासत में भेज दिया है।
