डीजीपी की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई आज
Hearing on the petition challenging the appointment of DGP today

नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट सोमवार को झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता की नियुक्ति को चुनौती देने वाली कई याचिकाओं पर सुनवाई करेगा। मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई, न्यायमूर्ति के विनोद चंद्रन और न्यायमूर्ति एनवी अंजारिया की पीठ गुप्ता की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करेगी। इन याचिकाओं में झारखंड विधानसभा में विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी की याचिका भी शामिल है। पिछले महीने 24 जुलाई को शीर्ष अदालत एक सामाजिक कार्यकर्ता की याचिका पर सुनवाई के लिए सहमत हो गई थी। गुप्ता केंद्र सरकार के नियमों के तहत 60 वर्ष की आयु प्राप्त करने पर 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त होने वाले थे, लेकिन राज्य सरकार ने उनके कार्यकाल के विस्तार के लिए केंद्र को पत्र लिखा था। सूत्रों के अनुसार, केंद्र ने राज्य सरकार के सेवा विस्तार के प्रस्ताव को खारिज कर दिया।
